खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली । सन राइज क्रिकेट सोसायटी मुंगेली में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया। जलेश यादव एवं सहयोगियों के सहयोग से संचालित इस क्रिकेट अकादमी में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश, माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर क्रिकेट सामग्री एवं खेल मैदान में भी पुष्प अर्पित कर अगरबत्ती जलाई गई और नारियल चढ़ाकर सभी ने सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।
खिलाड़ियों ने भगवान से प्रार्थना की कि अकादमी के सभी खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ें और मुंगेली जिले का नाम रोशन करें। समारोह ने खिलाड़ियों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर रमेश साहू, कलेश्वर बर्मन, दिनेश देवांगन, रितेश जैन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से देवकी यादव, सुयश डिंडौरे, कामता साहू, सोमेश बंजारा, अनुष्का भास्कर, आशी साहू, महक देवांगन, सिद्धार्थ बाजुरिया, विक्की सोनवानी, गौरव साहू, आवेद सिंह, सत्यम, जसबीर, अयान साहू, तेजस्वी यादव, मोहन यादव, जसबीर बर्मन, शिवांश साहू, गौरव पंजवानी, आयुष, आशुतोष गेंदले, अफराज शेख, आरव देवांगन, श्रेयांस देवांगन, तुषार, ईशान निषाद एवं शिवाक्ष शुक्ला सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
उक्त जानकारी सन राइज क्रिकेट सोसायटी मुंगेली के संचालक एवं कोच जलेश यादव ने दी।


