खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा l छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारडीह अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए घटनाक्रम को लीड कर रहे एडिशनल एसपी विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय ने मृतक प्रशांत साहू के परिजनों से बात की। गृहमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख की मुआवजा देने की घोषणा की है।
बता दें कि, सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जहां इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद जेल में उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम प्रशांत साहू बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में अब त 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

