
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – हतबंद l सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार आज शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती तथा माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को इन अवसरों के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, श्रम के सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना विकसित करने का संदेश दिया गया l
विद्यालय के प्रधान पाठक डॉ. गोपा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की भावना समाज एवं राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, सेवा भावना और सामाजिक चेतना का विकास करना रहा।



