खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l स्कूल शिक्षा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शास.अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा, मुंगेली में शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों माध्यम के कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं को को न.पा.उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, वि.ख.शिक्षा अधिकारी विमित्रा घृतलहरे एवं (SMC) शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास के आतिथ्य में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री महादेव यादव एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों का बैज लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। शाला में हिन्दी माध्यम के 24 एवं अंग्रेजी माध्यम के 24 इस प्रकार कुल 48 बालिकाओं को उपस्थित अतिथियों द्वारा निःशुल्क सायकल प्रदान की गयी। कार्यक्रम में एसएमसी उपाध्यक्ष ममता पाटले, सदस्य दुष्यंत दुबे, मुकेश्वरी यादव, सुक्रीना पठारी, रेखा यादव, दिनेश बुनकर, जलेश्वर प्रसाद,v जीवन पटेल, गणमान्य नागरिक राजेश श्रीवास पालक हरिष कुमार, रिद्धिमा लाल व्याख्याता जेबा तबस्सुम, हरिशंकर गुप्ता, उमाशंकर साहू, सीएसी नेमीचंद भास्कर, शिक्षक ब्रजेश यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पंकज मिश्रा ने किया।



