Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026

    मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार
    रायपुर

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की 30वीं किस्त, मिलापा की त्योहार की खुशियां हुईं दोगुनी*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए नियमित आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत हर माह मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अपनी जरूरतों के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से प्रदेशभर की महिलाओं के बीच विशेष खुशी का माहौल है।

     

    इसी खुशी की झलक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम जोरातराई निवासी श्रीमती मिलापा नदेश्वर के चेहरे पर भी दिखाई दी। महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और स्नेहपूर्वक उन्हें ‘विष्णु भैया’ कहकर संबोधित किया।

     

    *राखी से पहले मिली राशि, त्योहार की खुशियां हुईं दोगुनी*

    श्रीमती मिलापा नदेश्वर ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है। इस राशि से वे त्योहार की तैयारियों के साथ घर की जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राखी का पर्व उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि समय पर मिली आर्थिक सहायता ने त्योहार की तैयारियों का अतिरिक्त बोझ कम कर दिया है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब वे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाइयों पर स्नेह का धागा बांधेंगी, तो उसमें ‘विष्णु भैया’ के प्रति आभार और स्नेह की भावना भी जुड़ी होगी।

     

    *बच्चों और घर-गृहस्थी की जरूरतों में मिल रहा सहारा*

    मिलापा नदेश्वर बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है। बच्चों की जरूरतों, घर-गृहस्थी के खर्च और आवश्यक सामानों की खरीदी में यह राशि आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब नियमित सहायता राशि मिलने से वे अपने स्तर पर कई जरूरी खर्च पूरे कर पा रही हैं।

     

    *आर्थिक सहायता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास*

    मिलापा नदेश्वर के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाने का जरिया भी बनी है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि ने उन्हें परिवार की जरूरतों में अपनी भूमिका मजबूत करने और आर्थिक निर्णयों में अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली 30वीं किस्त उन्हें ‘विष्णु भैया’ की ओर से बहनों के लिए स्नेह और सहयोग जैसी महसूस हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldAugust 23, 20261

    *मुख्यमंत्री ने युवा साहित्यकार  करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का किया विमोचन* *हर घर…

    मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026

    मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 23, 2026

    विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान

    August 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.