खबर वर्ल्ड न्यूज- रायपुर, छत्तीसगढ़ – एशियन न्यूज़ एवं न्यूज़ प्लस 21 द्वारा आयोजित साहित्य विचार एवं सम्मान 2024 के अंतर्गत डॉ गोपा शर्मा को स्वास्थ्य जागरूकता साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू विधायक पुरंदर मिश्रा जी के कर कमल से दिया गयाl
डॉ गोपा शर्मा को यह सम्मान उनके स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर, एशियन न्यूज़ एवं न्यूज़ प्लस 21 के प्रतिनिधियों ने डॉ गोपा शर्मा को बधाई दी और उनके योगदान की प्रशंसा की।

