Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न

    August 4, 2026

    संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 4, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न
    • संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर
    • भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन के कदम: सुकमा में तत्परता से टले 2 बाल विवाह, बचपने को मिली शिक्षा और सुरक्षा की नई राह
    • पेसा और एफआरए समन्वय: छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन के सशक्त प्रबंधन की ओर ऐतिहासिक कदम
    • नैनो डीएपी ने बदली खेती की तस्वीर, बंजी के सिया बाई और राय सिंह को मिली सफलात
    • अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही : मंत्री दयालदास बघेल
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रफ़ी की रूह, किशोर की मुस्कान… सुरों में जीवंत हुई यादगार शाम”
    रायपुर

    रफ़ी की रूह, किशोर की मुस्कान… सुरों में जीवंत हुई यादगार शाम”

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 4, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर प्रेस क्लब की ‘सुर श्रद्धांजलि’ में पत्रकारों ने कालजयी गीतों से स्वर सम्राटों को किया नमन

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी सिनेमा के अमर स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी और स्वर्गीय किशोर कुमार की स्मृति में आयोजित “सुर श्रद्धांजलि” कार्यक्रम रविवार को संध्या संगीत, संवेदना और यादों के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारों ने अपने पसंदीदा कालजयी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान गायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग युवा गायक मो. शाहमीर खान की दमदार प्रस्तुति “कौन है वो… कौन है वो… कहाँ से वो आया…” (फ़िल्म बाहुबली) से हुआ, जिसने शुरुआत से ही पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।

    प्रसिद्ध अभिनेता एवं विधायक अनुज शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वयं भी मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खबरों की आपाधापी के बीच पत्रकारों की यह सुर साधना उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारों को इस आत्मीय अंदाज़ में गाते सुनना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।अपने संबोधन के बाद अनुज शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में “आवाज़ मैं न दूँगा…” गीत प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

     

     

    कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की। स्वयं एक अच्छे गायक के रूप में पहचान रखने वाले श्री वर्मा ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया और देर तक पत्रकार साथियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने सदाबहार गीत “एक प्यार का नगमा है…” प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित पत्रकारों और श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी तथा पूरे सभागार को तालियों से गुंजायमान कर दिया।

    पूरे कार्यक्रम का संचालन रेडियो उद्घोषिका एवं पत्रकार आकांक्षा दुबे ने प्रभावशाली अंदाज़ में किया। उन्होंने संचालन के दौरान मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार के गीतों से जुड़े अनेक रोचक और अनसुने प्रसंग साझा कर कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया।

     

    रायपुर प्रेस क्लब के इस विशेष आयोजन में कुल 38 पत्रकार साथियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार निगम ने “घुँघरू की तरह बजता ही रहा हूँ”, अनिल पुसदकर ने “मेरे दुश्मन तू मेरी दोस्ती को तरसे”, सुरेश वैष्णव ने “जीवन से भरी तेरी आँखें”, अमृता शर्मा ने “ज़िंदगी के सफ़र में गुजर जाते हैं” प्रस्तुत किया। कौशल स्वर्णबेर ने “ये रेशमी ज़ुल्फें”, संदीप तिवारी ने “सैय्यारा तू तो बदला नहीं है”, राजकुमार सोनी ने “ये क्या हुआ कैसे हुआ”, सुमन पाण्डेय ने “तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे” और गंगेश द्विवेदी ने “चेहरा है या चाँद खिला है” गाकर खूब तालियाँ बटोरीं।

    इसी क्रम में मंजूषा शर्मा ने “एक अजनबी हसीना से”, रूपेश यादव ने “फूलों के रंग से”, भूपेश जांगड़े ने “तेरे नाम का दीवाना”, राहुल सिन्हा एवं दीप्ति सिन्हा ने “तू तू है वही”, शकुंतला तरार ने “हमदम मेरे मान भी जाओ”, कौशल तिवारी ने “शिकार करने को आए”, अख्तर हुसैन ने “कहना है कहना है”, दीपक पाण्डेय ने “पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले” तथा सनत तिवारी और किरण तिवारी ने “मैं एक चोर, तू मेरी रानी” की युगल प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

    इसके अलावा हेमंत डोंगरे ने “चलो रे डोली उठाओ कहार”, पंकज मिश्रा ने “न जा कहीं अब न जा”, प्रमोद मिश्रा ने “ये जीवन है”, धीरज मिश्रा ने “खिलौना जानकर तुम तो”, श्रवण शर्मा ने “छू लेने दो नाज़ुक होठों को”, रतन जैसवानी ने “भँवरे की गुंजन है”, सत्येंद्र कर ने “चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना”, सागर परिकर ने “हमको तुमसे हो गया है प्यार”, अजय सक्सेना ने “मेरा जीवन कोरा कागज़”, पीयूष मिश्रा ने “ये दुनिया ये महफ़िल”, योगेंद्र साहू ने “तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है”, जी. भूषण राव ने “आपके अनुरोध पे”, सिद्धार्थ देव ने “नीले-नीले अंबर पर”, शशिकांत यादव ने “तुमसे अच्छा कौन है” तथा अमिताभ दुबे ने “चाँद मेरा दिल” प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

    लगभग चार घंटे तक चले इस संगीतमय आयोजन में मोहम्मद रफ़ी और किशोर कुमार के कालजयी गीतों की स्वर लहरियाँ पूरे प्रेस क्लब परिसर में गूंजती रहीं। उपस्थित श्रोताओं ने हर प्रस्तुति का तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।

    इस अवसर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारीमें कहा कि सुर श्रद्धांजलि’ केवल एक सांगीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारिता और संगीत के सुंदर संगम का ऐसा उत्सव बन गया, जिसने यह साबित कर दिया कि कलम के साथ-साथ सुरों पर भी पत्रकारों की उतनी ही मजबूत पकड़ है।

     

    कार्यक्रम में विशेष तौर पर महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े के साथ कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक , संतोष साहू ,नीरज मिश्रा, अंशुमन शर्मा एवं जाकिर घुड़सेना के साथ संजू सिन्हा मौजूद रहे ,

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 4, 2026

    पेसा और एफआरए समन्वय: छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन के सशक्त प्रबंधन की ओर ऐतिहासिक कदम

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

    August 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,371

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,334
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न

    By Khabar WorldAugust 4, 202615

    पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास…

    संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 4, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 4, 2026

    भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन के कदम: सुकमा में तत्परता से टले 2 बाल विवाह, बचपने को मिली शिक्षा और सुरक्षा की नई राह

    August 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न

    August 4, 2026

    संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 4, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

    August 4, 2026

    भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन के कदम: सुकमा में तत्परता से टले 2 बाल विवाह, बचपने को मिली शिक्षा और सुरक्षा की नई राह

    August 4, 2026

    पेसा और एफआरए समन्वय: छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन के सशक्त प्रबंधन की ओर ऐतिहासिक कदम

    August 4, 2026

    नैनो डीएपी ने बदली खेती की तस्वीर, बंजी के सिया बाई और राय सिंह को मिली सफलात

    August 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.