नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है। इस हार ने MI की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को 440 वोल्ट का झटका दिया है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की 98 रनों की पार्टनरशिप ने चेन्नई को जीत दिलाकर ही दम लिया। यह मुंबई की 9 मैचों में सातवीं हार है।
अब सवाल है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट की हार के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो गई है। जी नहीं, अब भी मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बाकी है। मगर अंतिम-4 में जाने की उसकी राह पहले की तुलना में ज्यादा कठिन हो गई है। अब MI को प्लेऑफ में जाना है तो उम्मीद करनी होगी कि बाकी मैचों का परिणाम उसके पक्ष में जाए और वह खुद अपने बचे सारे मुकाबले जीते।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई चेन्नई की टीम ने संजू सैमसन का विकेट जल्दी खो दिया था। सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं उर्विल पटेल ने 24 रनों का योगदान दिया। 62 के स्कोर पर चेन्नई के 2 विकेट गिर चुके थे, लेकिन उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक अंत तक क्रीज पर डटे रहे।
ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई, उन्होंने 48 गेंद में 67 रनों की दमदार पारी खेली। दूसरी ओर कार्तिक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया, उनके बल्ले से 54 रन निकले। कार्तिक, इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई के लिए फिफ्टी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। CSK के लिए सबसे कम उम्र में फिफ्टी आयुष म्हात्रे के नाम है।
IPL के इतिहास में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है, जब चेन्नई ने सीजन के दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को मात दी हो। इससे पहले 2014 और 2023 में भी CSK ऐसा कर चुकी है। IPL 2026 में जब इन दोनों टीमों की पहली टक्कर हुई, तब चेन्नई ने 103 रनों की विशालकाय जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर चेन्नई ने MI को 8 विकेट की बड़ी हार का शिकार बनाया है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


