खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l भारतीय मजदूर संघ ने मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री क राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30,000 हजार रूपये निर्धारित करने, पुराना पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा में बढ़ोहत्तरी, योजना के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्वि, नगरीय निकाय कर्मचारियों के नवीन सेटअप तथा प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, नवीन श्रम संहिता में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने सहित अन्य मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश मुंगेली को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय मजदूर संघ के जारी निर्देश पर भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली ने जिले के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के साथ कलेक्ट्रेड मुंगेली के सामने एकजुट होकर केन्द्र सरकार द्वारा जारी नवीन श्रम संहिता में किये गये प्रावधान तथा प्रदेश के विभिन्न विभागों में व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन धरना के माध्यम से जिला मंत्री रवि कांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजेश पूरी गोस्वामी, रसोइया संघ के महामंत्री राजेंद्र माण्डले ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। पश्चात रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में बिजली कर्मचारी संघ, निर्माणी मजदूरी संघ ,मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं जिसमें महिला एवं पुरूष शामिल थे।
रैली के दौरान सभी ने केन्द्र के श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बूलंद करते हुए बीएमएस जिन्दाबाद के नारा लगाए। कलेक्टर कार्यालय के सामने पुलिस की व्यवस्था के बीच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर शिवम पाण्डेय, अजय शर्मा , गोवर्धन यादव, लव साहू, राम जी ध्रुव, हितिशनी नंद, वरनी, बसंती चंदेल,अंजू साहू, रामेश्वरी साहू, शिवकुमारी देवकी, बृहस्पति देवी, ललिता बंजारे, सफुरा बंजारे, हीरा बाई, पुष्पा, पूना, लता कल्याणी देवी, आदि शामिल रहे।


