खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। जिले में एनएमडीसी और एलएंडटी (L&T) कंपनी की भारी वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में हैदराबाद रेफर किया गया है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने सड़क जाम कर दिया, जिससे गाड़ियों की कतार लग गई हैं। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंची है।
ग्रामीणों और परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना के नाम पर आदिवासी इलाकों में जान-माल की सुरक्षा पूरी तरह नजरअंदाज की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्लरी पाइपलाइन विस्तार के दौरान इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें आदिवासियों को जान और माल का नुकसान उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी के भारी वाहन तेज रफ्तार से गांवों के बीच से गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के कुछ कर्मचारी बहु-बेटियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
25 लाख रुपए मुआवजे की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि घायल युवक को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और उसे कंपनी में स्थायी नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, वाहनों की गति पर नियंत्रण और स्थानीय लोगों की सहमति से ही काम किए जाने की मांग उठाई गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि जिस विकास का दावा किया जा रहा है, वह उनके लिए “कौड़ी के बराबर” भी नहीं है। उनका कहना है कि यहां विकास तो दूर, अब तो अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन ग्रामीण ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


