Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    October 14, 2026

    समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रखे अपने सुझाव

    October 14, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
    • समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रखे अपने सुझाव
    • स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल
    • सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा के देवी भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ मुंगेली
    • लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रवण यंत्र और आय प्रमाण पत्र प्रदान किया
    • मल्टी-परपस इंडोर हॉल के लिए 5 करोड़ मंजूर
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रवण यंत्र और आय प्रमाण पत्र प्रदान किया
    छत्तीसगढ़

    लोरमी जनदर्शन में उमड़ा जनविश्वास, उप मुख्यमंत्री अरुण साव श्रवण यंत्र और आय प्रमाण पत्र प्रदान किया

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 14, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *लोरमी जनदर्शन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को मिले 521 आवेदन, कई समस्याओं का मौके पर ही हुआ समाधान*

    *जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े, अधिकारी जिम्मेदारी से करें समस्याओं का निराकरण : डिप्टी सीएम अरुण साव*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी के विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान किया। जनदर्शन में क्षेत्रभर से पहुंचे परिवारजनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 521 आवेदन सौंपे। इनमें प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन और निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन शामिल रहे। श्री साव ने कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत भी मिली।

     

     

    मौके पर मिले प्रमाण पत्र और श्रवण यंत्र

     

    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जनदर्शन में जाति प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान किया। ईश्वर साहू को आय प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं एक जरूरतमंद को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री ने अधिकतर आवेदनों का समाधान किया। वहीं शेष समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्राप्त आवेदनों की सूची संधारित करें और प्रत्येक प्रकरण का क्रमवार निराकरण सुनिश्चित करें। नवागांव की सड़क के संबंध में उन्होंने बताया कि डीपीआर तैयार हो चुका है। जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

     

    जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें अधिकारी

     

    श्री साव ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना न पड़े। उनकी समस्याओं का नियमित रूप से समाधान होना चाहिए। अधिकारी जनता की बातों को गंभीरता से सुनें और विनम्रता के साथ जवाबदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता जरूरी है।

     

    जनता का भरोसा सरकार की सबसे बड़ी ताकत

     

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना सरकार के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री साव ने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कई प्रकरणों का निराकरण जल्द पूरा होगा। साथ ही नवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    October 14, 2026

    समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रखे अपने सुझाव

    October 14, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    By Khabar WorldOctober 14, 20261

    ​*420 नए प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति से टंडवा पंचायत में विकास और खुशहाली की नई…

    समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रखे अपने सुझाव

    October 14, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    October 14, 2026

    समान नागरिक संहिता पर उच्च स्तरीय समिति के समक्ष विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रखे अपने सुझाव

    October 14, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    October 14, 2026

    सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा के देवी भजनों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु, भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ मुंगेली

    October 14, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.