नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 59 मैच खेले जा चुके हैं। शुक्रवार को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस मैच के बाद CSK का प्लेऑफ में जाने का चांस थोड़ा कम हो गया है। प्लेऑफ में जाने के सबसे अधिक चांस गुजरात टाइटस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हैं। जानिए सभी 8 टीमों के चांस कितने प्रतिशत है।
IPL 2026 के प्लेऑफ मैच 26 मई से शुरू होंगे। लीग स्टेज में कुल 70 मैच खेले जाने हैं, जिसमें से 59 मैच हो चुके हैं और 11 मैच बाकी है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11-11 मैच खेले हैं और बाकी 8 टीमें 12-12 मैच खेल चुकी हैं। बता दें कि लीग स्टेज में प्रत्येक टीम को 14-14 मैच खेलने होते हैं। टॉप-4 टीमें प्लेऑफ राउंड में जाती हैं और अन्य टीमें बाहर हो जाती हैं। टॉप-2 पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलते हैं और तीसरे और चौथे नंबर की टीम को फाइनल में जाने के लिए लगातार 2 मैच जीतने होते हैं।
IPL 2026 प्लेऑफ में जाने के चांस
गुजरात टाइटंस: अब बहुत मुश्किल है कि GT टॉप-4 से बाहर होगी, उनका प्लेऑफ में जाने का चांस 99 प्रतिशत यानी लगभग पक्का है। हालांकि उन्हें अब टॉप-2 में बने रहने के लिए मैच जीतने होंगे, उनके टॉप-2 में रहने की संभावना 90.2 प्रतिशत है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: RCB के प्लेऑफ में जाने के चांस 99 प्रतिशत है, उनका भी प्लेऑफ में जाना लगभग तय है। टॉप-2 में रहने की संभावना 83.4 प्रतिशत है।
सनराइजर्स हैदराबाद: SRH अपने बचे हुए दो मैच जीतकर 18 अंकों तक पहुंच सकती है, एक मैच जीतकर वह अपने प्लेऑफ में जाने के चांस को 99 प्रतिशत कर लेगी। अभी हैदराबाद के प्लेऑफ में जाने के चांस 82.8% है और टॉप-2 में रहने के चांस 38.9% है।
पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में जाने के चांस 50.3% है, उनके टॉप-2 में जाने की संभावना 9.8 प्रतिशत है।
चेन्नई सुपर किंग्स: CSK के प्लेऑफ में जाने के चांस अब कम हो गए हैं. चेन्नई के टॉप-4 में जाने के चांस 17% रह गए हैं, उनके टॉप-2 में पहुंचने के चांस 8% है।
राजस्थान रॉयल्स: RR के प्लेऑफ में जाने के चांस चेन्नई की हार से बढ़ गए हैं। राजस्थान के टॉप-4 में पहुंचने के चांस 60.4 और टॉप-2 में रहने के चांस 19.9% है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: KKR के प्लेऑफ में जाने के चांस 5.1% है। अब कोलकाता टॉप-2 में नहीं पहुंच सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स: DC के प्लेऑफ में जाने के चांस 6.1% है। कोलकाता की तरह दिल्ली भी टॉप-2 में नहीं पहुंच पाएगी।
Trending
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


