नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया था। टीम के कप्तान संजू सैमसन को ट्रेड कर चेन्नई सुपर किंग्स में भेज दिया था। इस ट्रेड के बदले राजस्थान ने अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया। संजू के जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कौन संभालेगा?
संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने 2025 सीजन खेला था। उस दौरान रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया था। संजू के अनफिट रहने पर कुछ मुकाबलों में रियान पराग ने टीम की कमान भी संभाली थी। ऐसे में वह कप्तानी की रेस में एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा की एक फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया , “जल्द ही थालापथी।” तमिल भाषा में “थालापथी” का मतलब होता है लीडर या कमांडर। इस एक लाइन ने फैंस के बीच चर्चा तेज कर दी है कि क्या जडेजा को ही टीम की नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि फ्रेंचाइजी की ओर से अभी कप्तानी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
कप्तानी की रेस में कई नाम
राजस्थान रॉयल्स के पास इस समय कप्तानी के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। युवा खिलाड़ियों में रियान पराग के अलावा ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं, जो भविष्य के लीडर माने जा रहे हैं। लेकिन अनुभव के लिहाज से देखा जाए तो रविंद्र जडेजा का नाम सबसे ऊपर आता है।
जडेजा न सिर्फ सीनियर खिलाड़ी हैं, बल्कि भारतीय टीम और आईपीएल का लंबा अनुभव भी उनके पास है। उन्होंने बड़े मैचों में दबाव संभालना अच्छे से सीखा है, जो कप्तान के लिए सबसे जरूरी गुण होता है।
राजस्थान से पुराना नाता
रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स से पुराना रिश्ता रहा है। जब 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब जीता था, उस समय जडेजा भी इस टीम का हिस्सा थे। 2009 में भी वह राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आए थे। इसके बाद 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और लंबे समय तक टीम की रीढ़ बने रहे।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


