खबर वर्ल्ड न्यूज़ – पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले दक्षिण पाटन क्षेत्र में दिन दोगुनी रात चौगुनी अवैध मुरूम खनन चल रहा है लगातार खबर वर्ल्ड न्यूज़ पर इसका प्रकाशन भी किया जा रहा है बता दे कि इससे पहले हमारे न्यूज़ पेपर के माध्यम से “राजू हिरवानी बना खनिज अधिकारी,पत्रकार को मिली धमकी”
इस टैगलाइन के साथ खबर प्रकाशित किया गया था इसके बाद कुछ दिनों के लिए मुरूम खनन लगभग बंद हो गया था लेकिन अधिकारी के मौन रवैया के कारण सप्ताह भर बाद पुनः मुरूम खनन गगन चुंबकीय ऊंचाई छू रहा है इस बार यह मुरूम खनन पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव (बी) में चल रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि HTB ट्रांसपोर्ट कंपनी जो राजू हिरवानी का है जिसे खनिज विभाग के द्वारा 24 घंटे कहीं भी मुरूम खनन करने का परमिशन मिला हुआ है इसको ले कर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है, इस तरह हो रहे मुरूम खनन पर आखिरकार कार्यवाही क्यों नहीं होती,कहीं ना कहीं लोगों के मन में अधिकारी भी इस अवैध मुरूम खनन में संलिप्त होने की नजर से देख रहे हैं।

