खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए मानसून सत्र के सफल एवं गरिमापूर्ण संचालन की शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा परिसर में हुई यह सौजन्य भेंट लोकतांत्रिक परंपराओं और सदन की गरिमा का प्रतीक रही। मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


