खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे सुबह 10 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में भाग लेकर सत्र की रणनीति और कार्यसूची पर चर्चा करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सदन में विभिन्न सरकारी विधेयकों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। मानसून सत्र के पहले दिन सरकार और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और तीखी बहस होने की संभावना है।


