Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। IGKV के कुलपति के खिलाफ आज NSUI कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे कृषि विश्वविद्यालय मुख्य द्वार में प्रदर्शन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन को “ईमानदारी की आत्महत्या“ नाम दिया गया है। इससे पहले भी एनएसयूआई कार्यकर्ता IGKV में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा दौरे पर रहेंगे, जहां देवी अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। सीएम साय कोरबा से वापस रायपुर लौटकर IGKV में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
*युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई* KWNS- रायपुर l शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा कई शिक्षकों…
KWNS- रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी, क्लास लगेगी और बच्चों के पढ़ाई के स्वर गुंजेंगे। शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से एक नई उम्मीद जगी है। गांवों में शिक्षक के आने की खबर…
KWNS- कवर्धा टेकेश्वर दुबे। कबीरधाम पुलिस द्वारा एक संवेदनशील हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रभटोला,पुलिस चौकी पोड़ी अंतर्गत हुए हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी भतीजे एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। दिनांक 02.06.2025 को चौकी पोंडी में साहेबदास कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके चाचा अगमदास कुर्रे की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक मर्ग जांच के पश्चात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में *”होमीसाईडल डेथ”* की पुष्टि होने पर थाना बोडला में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की…
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर में 92 लाख रुपए से अधिक के नवीन वाहनों एवं उपकरणों का किया लोकार्पण* KWNS- कवर्धा टेकेश्वर दुबे । पंडरिया नगर को विकसित, समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और जनता की सुविधाओं के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर को स्वच्छ बनाने एवं नगर पालिका परिसद अंतर्गत विभिन्न कार्यों के सुचारू रूप संचालन हेतु 92 लाख 27 हजार रुपए से ख़रीदे गए वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों का लोकार्पण कर…
हथकेरा धान संग्रहण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज पथरिया विकासखंड अंतर्गत हथकेरा धान संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र में शेष बचे 50 स्टैक धान का शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र को पूरी तरह खाली कर लिया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश पूर्व धान का उठाव कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे धान की भीगने की संभावना समाप्त हो सके और शासन को किसी प्रकार की हानि न हो। उन्होंने केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी…
सूखे बोरेवेल्स में किया जा रहा है रिचार्ज पिट का निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सिलतरा का दौरा कर ‘‘मोर गांव, मोर पानी’’ महाअभियान के अंतर्गत जल संचयन के लिए बनाए गए सेंडफिल्टर बोरवेल रिचार्ज पिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सूखे बोरवेल के समीप रिचार्ज पिट निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया और कहा कि बारिश का एक-एक बूंद जल संरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर ने बताया कि बारिश का पानी रिचार्ज पिट के माध्यम से जमीन के भीतर जाएगा, जिससे भू-जल स्तर को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ति। सक्ति क्षेत्र से एक हैरान करने वाली ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने वाले सीएएफ जवान दुर्गेश कुमार चंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना डभरा क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी है और वर्तमान में सीएएफ चौथी वाहिनी बटालियन, माना रायपुर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दुर्गेश चंद्रा ने प्रार्थी दिलेश्वर बरेठ (निवासी ठनगन) से हॉस्टल अधीक्षक पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी की थी। यह रकम उसने 24 सितंबर 2024…
पालकों में खुशी की लहर, बच्चों के उज्जवल भविष्य की जगी उम्मीद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक…

