Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में आज नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (छब्व्त्क्), सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान, पशु क्रूरता निवारण तथा नवीन कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने की। बैठक में पिछले माह मई में हुई बैठक के बिंदुओं और सुझावों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जिसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार के डिजिटलीकरण संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य के लगभग 3.61 लाख सरकारी कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनभोगी अब डिजीलॉकर के माध्यम से अपने जीपीएफ स्टेटमेंट,…
पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नक्सली के आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव घटना की जांच स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी किया है। जांच टीम में SIA के एसपी समेत 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। डीजीपी अरूण देव गौतम और SIA डायरेक्टर अंकित गर्ग ने जांच टीम को विशेष निर्देश दिए हैं। जल्द ही टीम सुकमा के कोंटा पहुंचकर घटना की जांच करेगी। बता दें कि 9 जून को सुकमा जिले के कोंटा में गश्त के दौरान आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव शहीद हुए थे। बता दें कि ASP आकाश राव गिरपून्जे उप पुलिस अधीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कवासी लखमा और हरीश लखमा की संपत्ति के साथ सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को अटैच कर दिया है। देश में पहली बार है जब किसी राजनीतिक दल के कार्यालय भवन को ईडी ने अटैच किया गया है। हालांकि, ईडी के वकील ने इसे प्रोविशनल बताया है। जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले में कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के रायपुर स्थित करीबन छह करोड़ की संपत्ति को प्रोविशनल अटैच किया गया है। इसमें सुकमा स्थित भूमि, भवन,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ व लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी के निवास पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद द्वारा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी संघ के सहयोगी संगठन ,लोकतंत्र प्रहरी, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के महाविद्यालयीन छात्रों हेतु” 25 जून “संविधान हत्या दिवस प्रासंगिक क्यों?” इस विषय पर एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों हेतु “आपातकाल विस्मृत ना हो।”इस विषय पर निबंध प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गकोंदल ब्लॉक के कोटरी नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया एनीकट का गेट सड़ गया है, जिससे पूरा पानी रिसकर खाली हो चुका है। गेट के सड़ जाने से करोड़ों की लागत से बनाया गया एनीकट किसी काम का नहीं रह गया है, जिसके परिणाम स्वरूप एनीकट एवं नदी पूरी तरह सूख गई है, जिससे एनीकट के आस-पास के किसानों एवं ग्रामीणाें के निस्तार के उपयाेग के लिए पानी समस्या हो रही है। किसान मनीष कुमेटी, दारशु जाड़े, मोती बढाई, जीवन रावटे, मिश्री आरदे, पलटन जैन, मांहगी जैन, अजीत जैन, नारायण पटेल, संतु…
शालू जिन्दल ने मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन को दिखायी हरी झंडी KWNS- रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र से तीसरी बार सांसद श्री नवीन जिन्दल के विजन को आगे बढ़ाते हुए जिन्दल फाउंडेशन ने ‘जिन्दल कृषि सेवा’ नामक एक परिवर्तनकारी योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य अंगुल जिले में रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि उत्पादन को लंबे समय तक लाभकारी बनाना है। इस परियोजना की शुरुआत जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल ने मंगलवार को मोबाइल सॉयल टेस्टिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। देर रात लौटने पर घर के दरवाजे टूटे और जेवर-नगदी गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर नाबालिग चोर को दबोच लिया। चोरी की ये वारदात इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी परिवार अपने रिश्तेदार की शादी में दोपहर को शामिल होने गए थे।…

