Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाई गई, मुख्यमंत्री ने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय का जैकेट पहनाकर सेना ने अपने अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए और उनकी कौशल और क्षमता को सराहा। मुख्यमंत्री साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को आम नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी का आयोजन 5 एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा वासिम महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त के रूप में राशि 20 हजार करोड़, 95 करोड़ किसानों के खातों मे डिजिटल माध्यम से स्थानांतरण की गई। इसी कडी मंगेली जिले के 93212 किसानों के खाते में 20.16 करोड़ की राशि स्थानांतरण की गई। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जनप्रतिनिधि एवं कृषको को कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली के सभागार में दिखाया गया। इसके साथ साथ किसानो को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, दलहन एवं तिलहन पर वैज्ञानिको के द्वारा कृषको को प्रशिक्षण भी प्रदान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित नव निर्माण कार्यों पर संबंधित एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलावों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन विभाग का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में साफ-सफाई और डॉक्टरों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुबेदार (एम) स्टेनो के पद पर पदस्थ अखिलेश शुक्ला को पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेशानुसार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा एक और स्टार लगाकर वरिष्ठ शीघ्र लेखक निरीक्षक(एम) के पद पर पदोन्नति दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें उच्च पद वरिष्ठ शीघ्र लेखक निरीक्षक(एम)बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक एवं एसडीओपी. कुरूद रागिनी मिश्रा,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव सहित वहां पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पदोन्नति की बधाई व शुभकामनाएं दिये।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय कल से नवा रायपुर अटल नगर स्थित सीएम हाउस में रहेंगे। गृह प्रवेश के लिए तीन दिन की विशेष पूजा अर्चना आज ग्रह पूजन के साथ खत्म हो गई। कल गृह प्रवेश मिलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका भी साय दंपति को बधाई देने जाएंगे। साय, सीएम बनने के बाद से सेक्टर 27 से इस बंगले में रहना चाहते थे किंतु कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों में विलंब के चलते अब तक इंतजार करना पड़ा। सेक्टर 27 के बंगलों में इस समय कृषि मंत्री रामविचार नेताम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके के नेंदूर-थुलथुली के जंगलों में शुक्रवार को दिन भर चले भीषण मुठभेड़ में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद आज शनिवार को जवान वापस लौट रहे हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की टीम में महिला जवान भी शामिल थीं। खेतों की मेढ़ों के बीच तो कहीं घने जंगलों को पार करते हुए जवान स्वयं तो पैदल लौट ही रहे हैं साथ ही मारे गए नक्सलियों के शवों को भी अपने कंधे पर ढोकर लाते दिख रहे हैं। बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने आज शानिवार काे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अबूझमाड़…
प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।…
*अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में जल संचय और जल संरक्षण के उपायों पर गहन विचार-विमर्श* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l धमतरी में रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) के किनारे आयोजित जल जगार में देश-विदेश के नीति निर्माता, पर्यावरणविद, विशेषज्ञ और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि जल संचय और जल संरक्षण पर संवाद कर रहे हैं। वे यहां आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के सफल कार्यों की कहानी साझा कर रहे हैं। वे इनके प्रभावी उपायों पर गहनता से विचार-विमर्श करने के साथ ही धरातल पर उतारने की कार्ययोजना…
*छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हरिस एस. ने कहा कि प्रशासन का मूल कार्य कानून व्यवस्था को कायम रखना है और वर्तमान में ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना अहम जिम्मेदारी है। इस दिशा में सम्बन्धित सभी अधिकारी समन्वित रूप से दायित्व निर्वहन करें। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैयारी के साथ परिस्थिति अनुसार कार्यवाही करें। इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्यों को सुनिश्चित करें, मैदानी स्तर पर सम्बन्धित अधिकारी निरन्तर संपर्क में रहें। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मैदानी अमलों की जानकारी-सूचना तंत्र सशक्त…

