खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। आज दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा वासिम महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किश्त के रूप में राशि 20 हजार करोड़, 95 करोड़ किसानों के खातों मे डिजिटल माध्यम से स्थानांतरण की गई।
इसी कडी मंगेली जिले के 93212 किसानों के खाते में 20.16 करोड़ की राशि स्थानांतरण की गई। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जनप्रतिनिधि एवं कृषको को कृषि विज्ञान केन्द्र मुंगेली के सभागार में दिखाया गया। इसके साथ साथ किसानो को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, दलहन एवं तिलहन पर वैज्ञानिको के द्वारा कृषको को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. आर.एल. शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, उपसंचालक कृषि सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मुंगेली एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, मुंगेली के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। साथ-साथ जिले के सरपंच उपसरपंच एवं जनप्रतिनिधि के साथ साथ लगभग 120 कृषकों ने भाग लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

