Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज शिवरीनारायण स्थित भगवान नर नारायण मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए। इस मौके पर कलेक्टरआकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

पार्टी जिसे टिकट देगी, सब मिलकर उसे जिताएंगे- डिप्टी सीएम साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा किए जाने से पहले ही राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार पर मंथन शुरू कर दी है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत के लिए आज भाजपा ने बीजेपी कोर ग्रुप और चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद डिप्टी सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि चुनाव तैयारी के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई है। पार्टी उपचुनाव पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इस वर्ष जनवरी 2024 से माह सितंबर तक 9 माह में कुल 1816 सफल प्रसव कराए गए हैं। उक्त प्रसव में से 1354 सामान्य प्रसव तथा 462 सिजेरियन शामिल है। सिजेरियन में आकस्मिक और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। लिस्ट में ज्यादातर ऐसे अधिकारी हैं जो लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे। भाटापारा शहर थाना से 18 आरक्षक ,ग्रामीण थाना से 12 आरक्षक, कसडोल थाना से 6 आरक्षक, गिधौरी थाना से 6, राजदेवरी से 4 इस तरह जिले के अलग अलग थानों से कुल 74 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के पास मंदिर हसौद से 2 किमी दूर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, नकटा में बच्चों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है।सूत्रों के अनुसार, मिडिल स्कूल की छात्राओं से स्कूल में रसोई का काम करवाया जा रहा है। मिड डे मील वितरण में भी गड़बड़ी की जा रही है, जहां बच्चों को ही भोजन बांटने का काम सौंपा जाता है। इतना ही नहीं, छात्राओं से शिक्षिकाएं मेहंदी लगवाने का काम भी करवा रही हैं।इस मामले में छात्रों को टीसी काटने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे बच्चों में भय का माहौल है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस की गणेश उत्सव, गणेश विसर्जन झांकी एवं नवरात्रि पर्व के दौरान किसी प्रकार के अप्रिय घटना घटित होने से रोकने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रायपुर पुलिस की प्रशंसा की गई है। इसके साथ ही नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान…

Read More

 खबर वर्ल्ड न्यूज़ – करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं, जिसका पारण चांद निकलने पर किया जाता है। करवा व्रत की शुरूआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। इस दौरान करवा माता और भगवान गणेश व चंद्रमा की विधिनुसार पूजा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में 16 अक्‍टूबर को राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर राज्‍य के किसानों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही युवाओं की भी नजर रहेगी। विष्‍णुदेव कैबिनेट की पिछली बैठक 20 सितंबर को हुई थी। इसके बाद से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है। इस महीने के पहले सप्‍ताह में बैठक कराने का प्रस्‍ताव था, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में व्‍यस्‍तता की वजह से बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक 16 तारीख को होने जा रही है। इस बैठक में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूरजपुर में रात हुई हवलदार की पत्नी व बेटी की हत्या पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक ‘भयावह अपराध प्रदेश’ में तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है। सिंहदेव ने आगे लिखा है कि इस हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है। जब एक पुलिसकर्मी के परिवार को इस तरह के खतरे में है, तो आम नागरिकों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – बिलासपुर l छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा आयोजित सिविल जज मुख्य परीक्षा में नियमों में बदलाव से असंतुष्ट 30 से अधिक अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के आयोग ने परीक्षा के नियमों में परिवर्तन किया, जिसके चलते उनकी उत्तर पुस्तिकाएं जांची ही नहीं गईं। उन्होंने बताया कि प्रश्नों के उत्तर क्रम में न लिखने के कारण उन्हें कॉपियां जांचे बिना ही विफल घोषित कर दिया गया।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 3 सितंबर 2023 को 49 सिविल जज पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा…

Read More