Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. सलीम राज को राज्य वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड अपने उद्देश्यों के अनुरूप काम करें। इसके लिए मुतवल्लियों से चर्चा कर वक्फ बोर्ड की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन, भू-माफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों से वक्फ सम्पत्तियों को सुरक्षित करने के साथ ही वक्फ की योजनाओं का सीधा लाभ सामाजिक एवं कमजोर वर्ग के शैक्षणिक विकास के लिए किया जाएगा। डॉ. सलीम राज ने राज्य वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। अर्न्तराज्यीय गिरोह फर्जी शेयर टेड्रिंग का दुर्ग पुलिस ने भांडाफोड़ कर दिया। तिरुवनंतपुरम से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 24 लाख 55 हजार रुपए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी किया था। आरोपियों के पास से मोबाइल एटीएम पासबुक जप्त कर लिया गया है। सिटी कोतवाली दुर्ग और एससीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की गई हैं।
जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024 के तहत बैठक अधिकारियों की बैठक संपन्न” जल शक्ति अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी अधिकारी मिलकर कार्य करें खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। केंद्रीय नोडल अधिकारी पंकज कुमार (आईआरएस) ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में “जल शक्ति अभियानरू कैच द रेन-2024” के तहत जिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अधिकारी केंद्रीय भूमि जल बोर्ड रायपुर डॉ रजनी कांत शर्मा साथ थे। संबंधित विभिन्न विभागों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, कृषि,जनपद,महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, सहित नगरीय निकाय के जिला अधिकारी उपस्थित थे।पंकज कुमार ने बैठक में जिले…
जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी अधिकारियों की बैठक ली तथा जिले में चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, वनमंडलाधिकारी प्रियंका पांडेय एवं सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूलभूत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व में बरसों से चली आ रही परम्परा का निर्वहन आज भी बदस्तूर जारी है। रियासत काल में कुमडाकोट के जंगल में बस्तर महारानी प्रफुल्ल कुमारी के लिए एक भव्य मचान बनाया जाता था। बस्तर दशहरा में आज साेमवार काे संपन्न हाेने वाले बाहर रैनी पूजा विधान काे महारानी प्रफुल्ल कुमारी मचान में बैठकर आनंद लेती थीं, इसे रानी माचा की संज्ञा दी गई। अब भी ग्राम करनपुर के ग्रामीण प्रत्येक दशहरा में कुमडाकोट में प्रतीकात्मक रूप से रानी माचा बनाने आते हैं। लोगों में यह भी मान्यता है कि सूक्ष्म रूप से महारानी…
बस्तर दशहरा एक अच्छा माध्यम बन सकता है, नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों को अपनी संस्कृति से पुन: जाेडकर प्राेत्साहित करने में खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में नक्सली दहशत जैसे जैसे कम हो रही है वैसे वैसे लोग विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति से जुड़ते चले जा रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी नक्सल प्रभावित बारसूर इलाके की है, जहां के लोग लगभग तीन दशक के बाद बस्तर दशहरा में शामिल हाेने जगदलपुर पंहुचे। यहां पंहुचे ग्रामीणों ने बताया कि नक्सल दहशत और गांव के बीच नदी के चलते वे बस्तर दशहरा में शामिल नहीं हो पा रहे थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। रामलला दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल आज 14 अक्टूबर को रवाना हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल और उप संचालक,समाज कल्याण विकास श्रीमती बरखा कासू सुबह कलेक्ट्रेट परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में रामलला के दर्शन करेंगे। सीईओ अग्रवाल ने सभी यात्री श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर चिकित्सक, सीईओ जनपद सहित कर्मचारी उपस्थित थे। राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में जिला अधिवक्ता संघ को 01 लाख रूपए की फर्नीचर सामाग्री प्रदान की और बधाई दी। उन्होंने आगे भी हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया। जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष राजमन सिंह ने बताया कि विगत दिनों संघ के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय में बैठक व्यवस्था के लिए फर्नीचर की मांग की गई थी, जिस पर कलेक्टर द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए फर्नीचर प्रदान किया गया है। फर्नीचर सामाग्री मिलने पर अधिवक्ता संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित…
अनुदान प्राप्त गोशालाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने टीएल बैठक में दिए कई निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। गांवों में सरकारी भूमि की खरीदी बिक्री की सूचना देने के लिए जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा में विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू को प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। कलेक्टर स्वयं प्राप्त शिकायतों पर की गयी कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत अंतर्गत ग्राम झलमला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 28 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में संपर्क कर सकते हैं।

