Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
चुनाव आयोग ने किया ऐलान… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होना है। यहां 20 नवंबर को वोटिंग है, जबकि 23 नवंबर को काउंटिंग की तारीख का ऐलान किया गया है।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। यहां 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां भी मतगणना 23 नवंबर को होगी।बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होने हैं।…
शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचन नामावली तैयार करने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह
सभी जिला कलेक्टरों को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम/उप निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार एवं पुनरीक्षण किये जाने का कार्यक्रम प्रक्रियाधीन है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सभी जिला के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचक नामावली कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने कहा है, जिससे शुद्ध एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 एवं त्रिस्तरीय पंचायत हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 निर्धारित है। निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान वर्ष 1921 में स्थापित आमचो बस्तर क्लब बस्तर दशहरा में संभाग के विभिन्न क्षेत्रों पहुँचे मांझी-चालकी, मेंबर-मेंबरिन और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दशहरा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण माँझी से चर्चा की।मुख्यमंत्री ने दोपहर के भोजन में बस्तर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ सैगोड़ा, उड़द दाल बड़ा एवं बंगाला चटनी, मिक्स वेज पकोड़ा, चौलाई भाजी, करेला प्याज आलू बैंगन बड़ी, झूड़गा की सब्जी,रायता, पुड़ी, जीरा राइस, दाल तड़का का भी स्वाद लिया।
एक नवम्बर से 06 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में 05 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी।कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट की दिशा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में राज्योत्सव आयोजन को लेकर सभी तैयारियां गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिये।…
रानी, सविता, पायल और आरती सहित कई महिलाओं का दैनिक जीवन पहले से काफी सरल और सुविधाजनक हुआ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बटार के ग्राम उड़तला की कहानी उन अनेक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जहां जल जीवन मिशन ने स्थानीय जीवन स्तर को न केवल बेहतर किया है, बल्कि एक नई उम्मीद और विश्वास भी दिया है। जल जीवन मिशन की पहल के तहत यहां की ग्रामीण महिलाएं, जैसे कि रानी निर्मलकर, सविता यादव, और पायल और आरती सहित अन्य महिलाओं के यहाँ अब उनके घरों के आंगन से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य जारी हैं। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु प्रेम कुमार पटेल, जो खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के अपर कलेक्टर हैं, को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।पटेल ने ज़िले के नगर पंचायत देवकर, साजा, और परपोड़ी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने गर्मजाेशी के साथ साफा एवं गज़माला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही एंबुलेंस के लिए बनी डिजिटल अनावरण, चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिस्ट हॉस्टल का लोकार्पण एवं चेंबर पत्रिका ( ई-पत्रिका) का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे बधाई एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा में आये ग्रामीणाें को चाकू दिखाकर लूटपाट करने और शहर में आतंक मचाने का प्रयास करने वाले 5 बदमाशों शुभम कुमार, रॉकी नाग उर्फ मनीष नाग, गजेंद्र ठाकुर उर्फ सोनू , रोहन कश्यप एवं मुकेश खुटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं 2 बदमाश फरार हैं। गिरफ्तार सभी बदमाशाें पर कार्यवाही उपरांत पुलिस आज जेल दाखिल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते देर रात को शिकायत मिली कि बस्तर दशहरा देखने शहर आये कुछ ग्रामीण युवकों पर कुछ बदमाशों ने धारदार चाकू से हमला कर उनसे लूटपाट की है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूरजपुर पुलिस की टीम ने आरोपी को झारखंड से आ रही यात्री बस से गिरफ्तार किया है। पुलिस कर्मी को घायल और दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी झारखंड की ओर से आ रही यात्री बस में सफर कर रहा था। आरोपी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत भोपालपटनम थाना व छगबल कैम्प रामपुरम 15डी की संयुक्त टीम ने ग्राम करकावाया, मेघापुर से सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सलियों जिंतेंद्र सोढ़ी पिता मदनैया सोढ़ी उम्र 38 निवासी मेघापुर करकावाया व बेलादी रामचंद्रम पिता कन्हैया बेलादी उम्र 27 निवासी मेघापुर को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2023 को पोषणपल्ली व गोरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में उक्त दोनों नक्सली शामिल थे। पकड़े…

