खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरा में आये ग्रामीणाें को चाकू दिखाकर लूटपाट करने और शहर में आतंक मचाने का प्रयास करने वाले 5 बदमाशों शुभम कुमार, रॉकी नाग उर्फ मनीष नाग, गजेंद्र ठाकुर उर्फ सोनू , रोहन कश्यप एवं मुकेश खुटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं 2 बदमाश फरार हैं। गिरफ्तार सभी बदमाशाें पर कार्यवाही उपरांत पुलिस आज जेल दाखिल कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बीते देर रात को शिकायत मिली कि बस्तर दशहरा देखने शहर आये कुछ ग्रामीण युवकों पर कुछ बदमाशों ने धारदार चाकू से हमला कर उनसे लूटपाट की है। वहीं कुछ अन्य बदमाश संजय मार्केट के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास वहां से गुजरने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस की दो अलग अलग टीम मौके पर के लिए रवाना हो गई।
पुलिस ने बदमाशों की पतासाजी करते हुए 5 बदमाशों शुभम कुमार निवासी महारानी वार्ड, रॉकी नाग उर्फ मनीष नाग निवासी मूर्ति लाइन, गजेंद्र ठाकुर उर्फ सोनू निवासी दलपत सागर वार्ड, रोहन कश्यप निवासी दलपत सागर वार्ड और मुकेश खुटे निवासी दंतेश्वरी वार्ड को धर दबोचा. कड़ी पूछताछ में सभी बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं इन मामलों में दो बदमाश अब भी फरार बताए गए है, जिनकी तलाश में पुलिस कर रही है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से धारदार चाकू समेत ग्रामीणों से लूटे हुए रुपये और मोबाइल फ़ोन भी बरामद कर लिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

