Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल हरियाणा दौरे पर, CM नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय कल सुबह 7:50 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के माध्यम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सीएम साय सड़क मार्ग से हरियाणा के 11:00 बजे पंचकूला पहुंचेंगे। जहां दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद 1:30 बजे मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ रवाना होंगे और वहां आयोजित सीएम कॉन्क्लेव में 3:00 बजे शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 17 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर शहर के घुरू अमेरी से लेकर यदुनंदन नगर तिफरा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 16 करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा गया है। रोड के पूर्ण हो जाने पर मंगला, तखतपुर सहित शहर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को फायदा मिलेगा। इससे मुख्य रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। सड़क की लम्बाई 3.5 किलोमीटर होगी और 7 मीटर चौड़ा पक्का सड़क बनेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सड़क कीे एलाईनमेन्ट का अवलोकन किया। उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के बालेंगापारा स्थित प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक चंद्रशेखर ठाकुर पर शैक्षणिक कामों में लापरवाही और शराब पीकर साेने के आरोपों पर खंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य के प्रतिवेदन के आधार पर चंद्रशेखर ठाकुर के खिलाफ विद्यालय में अपने कर्तव्यों के दौरान शराब पीकर सोने और संस्थान के रख-रखाव पर ध्यान नही देने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। साथ ही, ड्यूटी के दौरान मद्यपान किए जाने की भी पुष्टि हुई। जांच 26 सितंबर 2024 को की गई, जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। चंद्रशेखर ठाकुर का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। थुलथुली मुठभेड़ में 4 अक्टूबर काे मारी गई एक महिला नक्सली सोमे के शव को परिजनों ने ले जाने से इंकार कर दिया है, परिजनों के इंकार के बाद महिला नक्सली के शव का अंतिम संस्कार नगर निगम काे साैंप दिया । बस्तर जिले में यह पहला मौका है जब किसी नक्सली के शव का अंतिम संस्कार नगर निगम के द्वारा किया गया हो, विदित हाे कि बस्तर संभाग का बस्तर जिला आंशिक रूप से नक्सल प्रभावित रहा है, जिसके कारण बस्तर जिला मुख्यालय तक नक्सलियाें के शव नही पंहुचते हैं। मिली जानकारी के अनुसार थुलथुली…
महापौर, एमआईसी सदस्यों व भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का किया आभार व्यक्त खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के अनुशंसा पर नगर पालिक निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से विकास कार्यों के लिए 6 करोड रुपए की राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृत प्राप्त हुई है। नगर पालिका निगम जगदलपुर को अधोसंरचना मद से शहर में विकास कार्य के लिए जिसमें सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य सभी 48 वार्डों में किए जाएंगे। राशि स्वीकृति प्राप्त होने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। महाविद्यालय/स्कुल में उपस्थित शिक्षक/शिक्षिका – एंव छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध एंव साइबर ठगी से बचने का उपाय बता कर किया गया जागरूक। कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देशन एंव अति0 पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज दिनांक- 16/10/24 को थाना प्रभारी पिपरिया एंव स्टाफ द्वारा शासकीय महाविद्यालय पिपरिया एवं हाई स्कुल मरका में साइबर जन जागरूकता पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कुली छात्र एंव छात्राओ व समस्त शिक्षकगण उपस्थित हुए जिन्हे साईबर अपराध एंव साइबर ठगी…
पुरानी रंजिश के चलते हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दिनांक 15 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह का निवासी शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की लाश मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के थाना बिरसा के ग्राम बिजटोला में संदेहास्पद अवस्था में एक पेड़ से लटकी हुई मिली। यह घटना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और ग्रामीणों ने मृतक की हत्या के संदर्भ में ग्राम लोहारीडीह के ही रघुनाथ साहू पर संदेह जताया, जिससे कुछ उग्र तत्वों ने रघुनाथ के घर पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान रघुनाथ के परिवार के सदस्यों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। § खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया। मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। …

