खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। थुलथुली मुठभेड़ में 4 अक्टूबर काे मारी गई एक महिला नक्सली सोमे के शव को परिजनों ने ले जाने से इंकार कर दिया है, परिजनों के इंकार के बाद महिला नक्सली के शव का अंतिम संस्कार नगर निगम काे साैंप दिया । बस्तर जिले में यह पहला मौका है जब किसी नक्सली के शव का अंतिम संस्कार नगर निगम के द्वारा किया गया हो, विदित हाे कि बस्तर संभाग का बस्तर जिला आंशिक रूप से नक्सल प्रभावित रहा है, जिसके कारण बस्तर जिला मुख्यालय तक नक्सलियाें के शव नही पंहुचते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थुलथुली मुठभेड़ में सोमे पति दुगे उम्र 36 वर्ष भी मारी गई थी। सोमे मूलतः कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा की रहने वाली थी। मुठभेड़ के बाद उसके शव को दंतेवाड़ा लाया गया था, इसके बाद शव को सुरक्षित रखने के लिए शव को जगदलपुर मेकाॅज के मरच्यूरी में भेजा गया था। सोमे के शव को उनके परिजन ने ले जाने से इंकार कर दिया ।जिसके बाद महिला नक्सली के शव के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम काे साैंप गया, जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियाें ने महिला नक्सली के शव का आज अंतिम संस्कार कर दिया।
उल्लेखनिय है कि थुलथुली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सभी मारे गए नक्सलियों के शव को पाेस्टमार्टम के लिए बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर भेज दिया गया था, जिसमें से अधिकतर नक्सलियों के परिजन शव आकर ले गए। वहीं मारे गये 7 नक्सलियाें के शव जगदलपुर मेकाॅज भेजा गया था, इसमें से 6 नक्सलियाें के शव ले जाने के लिए परिजन जगदलपुर पंहुचकर अपने साथ ले गये, लेकिन एक महिला नक्सली सोमे पति दुगे उम्र 36 वर्ष निवासी कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा का शव परिजनाें ने ले जाने से इंकार कर दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

