Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
बेंगलुरु। बेंगलुरु के मैदान में पहले दिन जमकर बारिश हुई तो दूसरे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज कहर बनकर बरसे। जिसका सामना टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सहित उनकी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने के बावजूद नहीं कर सकी। नतीजा ये रहा कि टीम इंडिया को बेंगलुरु के मैदान में एक शर्मनाक रिकॉर्ड का समाना करना पड़ा और उनकी टीम 92 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार अपने घर में सबसे कम 46 रन के स्कोर पर सिमट गई। इससे पहले साल 1987 में भारतीय टीम दिल्ली के मैदान में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। घर के बाहर खेल रहे भाजपा नेता के बेटे को कार ने कुचल दिया।गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल दाखिल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता धीरज सिंहदेव का बेटा स्वतंत्र सिंहदेव बलरामपुर से अंबिकापुर में वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर आया हुआ था। घर के बाहर खेलते समय कार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-तिल्दा नेवरा। थाने में चल रही व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तिल्दा नेवरा थाने पहुंचे। जहा थाना प्रभारी अविनाश सिंह से लेकर अन्य स्टाप ने थाने में पुलिस कप्तान का अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने थाने में रीडर रूम ,रिकार्ड रूम ,बंदीगृह ,कम्प्यूटर रूम से लेकर माल खाने में जब्त सामान व अन्य दस्तावेज की जांच करते रहे। एसपी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस में एफआईआर अपडेट करने वाले पुलिसकर्मियों से बात कर उनसे काम के दौरान होने वाली परेशानी व अन्य जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तखतपुर के वार्ड नंबर 1 में मनियारी नदी के किनारे एक अज्ञात शव तैरता मिला है। सुबह-सुबह नदी में नहाने गए स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव लगभग दो से तीन दिन पुराना है और संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मर्डर का मामला है, आत्महत्या है या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को बड़ी जिम्मेदारी दी है। झारखंड चुनाव के लिए उन्हें एआईसीसी वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया गया है। समन्वयकों की जिम्मेदारी दो अन्य नेताओं को भी दी गई है, जिसमें बीके हरिप्रसाद और गौरव गोगोई का नाम शामिल है। यह नियक्ति आदेश जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए मतदान 13 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर के बाद अब प्रदेश के चौथे शहर अंबिकापुर से नियमित हवाई सेवा की तैयारी शुरू हो गई है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली से वर्चुअल जुड़ते हुए दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। अंबिकापुर-मैनपाट मार्ग पर ग्राम दरिमा में वर्ष 1950 से हवाई पट्टी थी, जिसका विकास हवाई अड्डे के रूप में किया गया है। विमान सेवा शुरू होने के पहले से ही दरिमा का हवाई पट्टी विशिष्टजनों के प्रवास का गवाह रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा के लिए उप-निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए संपूर्ण जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। साथ ही नौ उड़नदस्ता दल (एफएसटी), 12 स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) और दो वीडियो अवलोकन दलों (वीवीटी) का गठन किया गया है। इनके साथ ही निर्वाचन व्यय पर कड़ी निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रायपुर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में चार स्थैतिक नाकों की भी स्थापना की गई है। टिकरापारा थाना…
करवा चौथ का पर्व विवाहित स्त्रियों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें वे अपने पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दौरान सोलह श्रृंगार का हिस्सा मानी जाने वाली मेहंदी में कुछ चीजें मिलाकर हाथों में लगाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास माना जाता है। इस पर्व में महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखती हैं और उनके जीवन में समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन पत्नियां सोलह श्रृंगार करके चंद्रमा की पूजा करती हैं। सोलह…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस खन्ना को अगला सीजेआई बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। केंद्र सरकार यह सिफारिश मानती है तो 10 नवंबर को जस्टिस खन्ना सीजेआई पद संभालेंगे। वर्तमान जस्टिस चंद्रचूड़ उसी दिन सेवानिवृत हो रहे हैं। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 23 मई, 2025 तक होगा। यानी वह करीब साढ़े छह महीने इस पद पर रहेंगे।केंद्र सरकार ने स्थापित नियमों के तहत सीजेआई से पिछले शुक्रवार को अनुरोध किया था कि वह अपने उत्तराधिकारी का नाम…
नई दिल्ली। फिल्म वेट्टैयन की रिलीज को आज एक सप्ताह पूरा हो गया है। कमाई के मामले में इस मूवी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा रखा है। धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए रजनीकांत की वेट्टैयन सफलता की डगर चल पड़ी है। इसके साथ ही रिलीज के 7वें दिन वेट्टैयन का कलेक्शन का समीकरण पूरी तरह से बदल गया है।रिलीज के 7वें दिन एक बार फिर से वेट्टैयन ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। जिसका अंदाजा आप लेटेस्ट कलेक्शन रिपोर्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए एक नजर वेट्टैयन कारोबार के ताजा आंकड़ों पर डालते…

