खबर वर्ल्ड न्यूज-तिल्दा नेवरा। थाने में चल रही व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तिल्दा नेवरा थाने पहुंचे। जहा थाना प्रभारी अविनाश सिंह से लेकर अन्य स्टाप ने थाने में पुलिस कप्तान का अभिनंदन किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने थाने में रीडर रूम ,रिकार्ड रूम ,बंदीगृह ,कम्प्यूटर रूम से लेकर माल खाने में जब्त सामान व अन्य दस्तावेज की जांच करते रहे।
एसपी संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस में एफआईआर अपडेट करने वाले पुलिसकर्मियों से बात कर उनसे काम के दौरान होने वाली परेशानी व अन्य जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने थाने के सभी विवेचको से बात कर उन्हें पेंडिग मामलों को सुलझाने व जांच में आरोपी को सजा मिल सके इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। थाने का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
पुलिस कप्तान के द्वारा सभी से ड्रक्स तथा नारकोटिक्स के कारोबार के संबंध में विस्तार से पूछताछ तथा अवैध कारोबार के संबंध में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनता से पुलिस थाना आने पर कैसे व्यवहार करना चाहिए विस्तार से जानकारी दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक के अतिरिक्त सभी उपनिरीक्षक व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

