Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कालेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के बाद आज शुक्रवार काे कैदी महेंद्र दीवान को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम निवासी महेंद्र दीवान को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मुकेश आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस…
मुख्यमंत्री साय ने किया क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का किया शुभारंभ लघु उद्योग भारती के लिए भूमि एवं एमएसएमई मंत्रालय के अधीन स्थापित करने का आश्वासन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवेशकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वर्ष 2019 से 2023 तक के विद्यार्थियों के नवीनीकरण के साथ-साथ वर्ष 2024 के लिए नवीन आवेदन 31 अक्टूबर 2024 तक स्वीकर किए जाएंगे। छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में संचालित समस्त स्थायी/अस्थायी पटाखा दुकानों में आग लगने से बचाव हेतु नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीएआरएफ, मुख्यालय छत्तीसगढ़ सेेक्टर 19 अटल नगर नवा रायपुर से एडवाइजरी जारी किया गया है। जांच के दौरान उक्त नियमों का पालन नहीं करने पर छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन नियमावली 2021 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार पटाखा दुकान किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस रस्सी, टेंट इत्यादि का न होकर, अज्वलनशील सामग्री से बने टिन शेड द्वारा निर्मित होना चाहिए। पटाखा दुकान एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हसदेव में पेड़ों की कटाई को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है, वहीं इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह सरकार का दोहरा चरित्र है, एक तरफ मां के नाम पर एक पेड़ लगवाओं और बाप के नाम पर लाखों पेड़ कटवा लो, बैज ने कहा कि कवर्धा लोहारीडीह मामले को लेकर कांग्रेस 21 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन करेगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने है। चुनावी अखाड़ में उतरने के लिए राजनीतिक पार्टियां पूरी दमखम से तैयारी में जुट गई है। इसी बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा के लोगों को अब दो-दो विधायक मिलने वाले हैं। एक विधायक जो जीत कर आएगा, और एक बृजमोहन।उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा का बृजमोहन अग्रवाल हमेशा विधायक रहेगा, आठ बार दक्षिण की जनता ने जिताया है, उनका ऋण मैं कभी अदा नहीं कर सकता। वहीं दक्षिण विधानसभा सीट जीतने के…
बच्चों के सही पोषण और देखरेख के लिए उमंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन मंत्री ने बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, इसमें वे बच्चे भी शामिल है, जिन्हें विभिन्न कारणों से संस्थाओं में रहना पड़ रहा है। संस्थाएं उन बच्चों का घर नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास परिवार और समाज के बीच रहकर ही हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर किशोर न्याय (बालकों की…
दिवंगत स्व. श्रीमती बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भाटापारा के पूर्व विधायक शवरतन शर्मा के भाभी स्व श्रीमती बिमला देवी शर्मा के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। भाटापारा स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत श्रीमती बिमला देवी शर्मा के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।गौरतब है कि पूर्व विधायक भाटापारा शिरतन शर्मा की भाभी स्व श्रीमती बिमला देवी शर्मा का निधन 7 अक्टूबर 2024 को करीब 78 वर्ष की आयु में…
हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव देर रात तक देवी जागरण में शामिल हुए हजारों लोग खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में कल गुरूवार की रात आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्टजनों को विजयादशमी…
मुंबई। कई बार ज़िंदगी ऐसी मुश्किलें लेकर आती हैं जो इंसान को सिर्फ जीने के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रेरित करने के लिए मजबूर कर देती हैं। ज़ी सिनेमा पेश कर रहा है ऐसी ही एक कहानी, चंदू चैंपियन, जिसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 20 अक्टूबर को होने जा रहा है। ये फिल्म एक असाधारण इंसान मुरलीकांत पेटकर की ज़िंदगी पर आधारित है, जो युद्ध के नायक से पैरालम्पिक चैंपियन बने और 1972 में भारत के लिए पहला पैरालम्पिक गोल्ड मेडल जीता। इस सफर में उन्होंने ज़िंदगी की तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए हिम्मत नहीं हारी। कबीर खान…

