खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कालेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। पुलिस ने 24 घंटे के बाद आज शुक्रवार काे कैदी महेंद्र दीवान को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम निवासी महेंद्र दीवान को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मुकेश आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था।
उपजेल में रहने के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तीन जेल पहरी के निगरानी में 14 अक्तूबर को मेकाज में भर्ती किया गया, 17 की सुबह चार बजे के लगभग कैदी ने अपने पैर में बंधे हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया, जिस समय कैदी भागा, उसे किसी ने भी नही देखा। इसके चलते भागने में सफल रहा सुबह जब जेल प्रहरियों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना मेकाॅज चौकी से लेकर परपा थाना, गीदम थाना, दंतेवाड़ा थाना आदि को सूचना दी गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लाया गया, जहां से उसे वापस जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

