Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन यानी CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की घोषणा कर दी है। ऐसे में जो छात्र इस बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं वे इन तारीखों को देख सकते हैं। सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सर्कुलर के मुताबिक, सीबीएसई कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट (IA) 1 जनवरी से आयोजित किए जाएंगे, और थ्योरी पेपर 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगे।इन तारीखों का जिक्र सीबीएसई ने हाल ही में जारी एक सर्कुलर में किया गया है,…

Read More

डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 20वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न खनिज परियोजनाओं एवं अधोसंरचना हेतु राशि स्वीकृत की गई। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद, राहुल भगत, सचिव वित्त श्रीमती शारदा वर्मा, संचालक खनिज सुनील जैन, संयुक्त संचालक खनिज अनुराग दीवान एवं खनिज संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खनिज विकास निधि सलाहकार समिति के पूर्व निर्णय सहित राशि के उपयोग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए राजधानी रायपुर तैयार है। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारी मौका मुआयना करते हुए नजर आ रही छोटी-बड़ी खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। कमोबेश एक साल के अंतराल के बाद हो रहे राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है, जिसके लिए आज फाइनल मॉकड्रिल किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सोशल मीडिया पर भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक और दुर्ग सांसद विजय बघेल एक एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में सांसद बघेल बीएड डीएड के अभ्यार्थियों के सवाल सुनकर कह रहे कि घोषणाएं होती रहती है, घोषणा वोषना से क्या होता है? इस बयान पर डीएड बीएड संघ ने नाराजगी जताई है।डीएड बीएड के अभ्यर्थियों ने विजय बघेल के बयान पर कहा कि अगर घोषणा से कुछ नहीं होता तो चुनाव से पहले “मोदी की गारंटी” के रूप में 57000 शिक्षक भर्ती का वादा कर हमसे वोट क्यों मांगा ? अब आपने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ज़िले के विकासखण्ड बेरला अंतर्गत उपस्वास्थ्य केन्द्र सिलघट क्षेत्र के ग्राम ढाबा में दस्त (डायरिया) का महामारी का फैला था जिसमें 14 बीते अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कुल 118 प्रकरण प्राप्त हुए तथा मृत्यु निरंक है। शिविर के साथ-साथ गंभीर प्रकरणो का सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर ईलाज किया गया है। दिनांक 22 व 23 को उल्टी-दस्त के प्रकरण निरंक रहे। कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में ग्राम के समस्त घरो सर्वे किया तथा उन्हे स्वास्थ्य शिक्षा देते हुआ कहाँ कि पानी उबाल कर ठंडा कर पीये, स्वयं की स्वच्छता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। परिवहन विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में चलने वाले यात्री वाहनों और स्कूल बस में gps और पैनिक बटन को अनिवार्य कर दिया है। परिवहन विभाग ने मामले में शक्ति बरतते हुए आज महासमुंद के बस स्टैंड में पहुंचकर सभी यात्रियों बसों में gps और पैनिक बटन और यात्रा भाड़ा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का पालन नहीं करने वाले बस के मालिकों पर परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रही।हम आपको बता दे कि दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद पूरे प्रदेश भर में यात्री बसों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा बाहरी प्रत्याशी बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति बता दो, जिसकी गांव में जमीन या घर ना हो। जो बाहरी कह रहे हैं, उनकी जड़ें कहां है? सबकी जड़े गांव से जुड़ी हुई है।वायनाड में प्रियंका गांधी के नामंकन रैली में शामिल होकर रायपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रायपुर दक्षिण विस सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बताए जाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारायणपुर में नाले में सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता फेंके जाने के मामले में मंत्री टंकराम वर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से चर्चा करेंगे, अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच करवाएंगे। मंत्री टंकराम वर्मा आज नारायणपुर में आयोजित आवास मेला में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की। दौरे के संबंध में उन्होंने बताया कि हमने 18 लाख पीएम आवास देने की बात की थी। मुख्यमंत्री ने अपने वादा को पूरा किया है। आज हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला तूफान दाना अपना रौद्र रूप दिखाने को बेताब है. ये बेहद ही तेज रफ्तार से तट की तरफ बढ़ रहा है. दाना तूफान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल सागर द्वीप के बीच पहुंच सकता है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकारों ने तूफान से निपटने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है ! ओडिशा और बंगाल में आने वाला चक्रवाती तूफान दाना आज, 24 अक्तूबर को तट से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़-अभनपुर। अभनपुर के वार्ड 9 एवं 10 मे अवैध शराब तथा गांजा की ब्रिकी बंद कराने एवं शराब व गांजा को मोहल्ले में अवैध बिकी करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग वार्ड के लोगो द्वारा की गई है इस संबंध में लिखित शिकायत विधायक इन्द्रकुमार साहू, पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर रायपुर व थाना प्रभारी अभनपुर को सूचना प्रेषित की गई है सैकड़ों लोगो के हस्क्षारयुक्त आवेदन में बताया गया है कि वार्ड नंबर 9 व 10 उपरपारा मोहल्ले मे अवैध रूप से गांजा शराब की ब्रिकी होने से मोहल्ले के लोगो का जीना दुर्भर हो…

Read More