खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा बाहरी प्रत्याशी बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई व्यक्ति बता दो, जिसकी गांव में जमीन या घर ना हो। जो बाहरी कह रहे हैं, उनकी जड़ें कहां है? सबकी जड़े गांव से जुड़ी हुई है।
वायनाड में प्रियंका गांधी के नामंकन रैली में शामिल होकर रायपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रायपुर दक्षिण विस सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बताए जाने पर कहा कि आकाश शर्मा गुंडरदेही से हैं। (सुनील) सोनी जी कहां से आए हैं, या बृजमोहन अग्रवाल कहां से है? वह भी गांव से आए हैं। छत्तीसगढ़ के किस गांव से आए हैं?
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के शुभमुहूर्त में नामांकन दाखिल करने के दौरान मौजूद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था कि मुझे लगता है कि कांग्रेस को स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला, इसलिए एक ऐसे युवा को प्रत्याशी बनाया, जिसे रायपुर शहर के एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है, ना ही पहचानती है। उनका दक्षिण विधानसभा के विकास में कोई योगदान भी नहीं है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

