Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। बैठक बस्तर के चित्रकोट में आयोजित है। मुख्यमंत्री साय सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और चित्रकोट में सवेरे 11 बजे से बजे बैठक में शामिल होंगे। बैठक में रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने अपने एक्स हैंडल से हल्बी में ट्वीट कर कहा कि दादा-दीदी मन के विकास,भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं।

Read More

मार्गशीर्ष या अगहन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस माह हिंदू धर्म के कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ेंगे, जिसमें सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत भी एक है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सौभाग्य प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं। कब है सौभाग्य सुंदरी तीज पंचांग के अनुसार सौभाग्य सुंदरी का व्रत मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत आज सोमवार 18 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। सोमवार का दिन पड़ने से इस व्रत की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि…

Read More

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच सेंट लूसिया में खेला जाना था। लेकिन यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है। वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी थी। लेकिन पांच ओवरों के बाद मैच नहीं खेला जा सका। इंग्लैंड ने इस सीरीज में शानदार अंदाज में जीत दर्ज की है। उसने वेस्टइंडीज को 3-1 से हरा दिया।दरअसल पांचवें मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए एविन लेविस और शाई होप ओपनिंग करने आए। इन दोनों ने टीम…

Read More

नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर आज बिहार के पटना में लॉन्च कर दिया गया है। ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का वही स्वैग दिख रहा है जो इसके पहले पार्ट पुष्पा में दिखा था।पुष्पा पहली बार खुद को ब्रांड बनाने साल 2021 में आया था। पुष्पा को दोबारा दर्शकों के सामने आने में पूरे 3 साल लग गए लेकिन ट्रेलर देखकर आप भी कहेंगे कि इतना टाइम क्यों लगा होगा। यहां नजर डालते हैं ट्रेलर के उन पांच पॉइंट्स पर जो इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की उम्मीद देते नजर आते…

Read More

नई दिल्ली। हर घर के किचन में लौंग जरूर होता है। इसके चमत्कारी गुणों के बारे में हर कोई नहीं जानता हैं। ये खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने का काम ही नहीं करता, बल्कि कई परेशानियों और बीमारियों में भी फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के अलावा लौंग (Cloves) के साथ पानी पीने से सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।इससे लिवर डिटॉक्स, पाचन मजबूत, सूजन कम, ब्रोंकाइटिस, बलगम, सर्दी-खांसी और सांस से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों की वजह से ये ड्रिंक (Cloves Water) सुपरपावर बन जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे…लौंग…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां घर में सो रहे युवक की जघन्य हत्या कर दी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना के ग्राम पहाड़ लुड़ेग का है।जानकरी के अनुसार मृतक घर में सोया हुआ था, उसके परिजन मेला देखने गए थे, तभी अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर टांगी से युवक के गले पर हमला कर उसकी जान ले ली। रविवार की सुबह परिजनों ने खून से लथपथ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। थाना बलौदा पुलिस और सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से नशीली टेबलेट/शिरफ़ रखा है जो लोग थाना बलौदा क्षेत्र के रसौटा मोड पूल के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना बलौदा / सायबर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मौके पर 07 आरोपियों को पकड़ा।जिसके कब्जे से गवाहो…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विष्णु देव साय की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक आज प्रातः 11 बजे बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित की जाएगी।

Read More

खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि एकता, अनुशासन और समर्पण का है प्रतीक मुख्यमंत्री साय सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित सीएम ट्राफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन स्पर्धा 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और बेहतर खेल अधो-संरचनाएं विकसित…

Read More

मुख्यमंत्री निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के ग्राम-फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गत दिनों ग्राम छरछेद में हुई घटना में निषाद समाज के…

Read More