Author: admin

#khabarworld24.com – अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में यह केस दर्ज हुआ था। बुधवार को इसकी सुनवाई में गौतम अडाणी, उनके…

Read More

#khabarworld24.com – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दिन धुले जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलोग्राम चांदी जब्त की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नासिक के विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि थलनेर थाना क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान सुबह करीब छह बजे नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक से यह जब्ती की गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दिन धुले जिले में पुलिस ने एक ट्रक से 10,080 किलोग्राम चांदी जब्त की।   पुलिस ने निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों और आयकर विभाग को सूचित कर…

Read More

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में दी विस्तार से जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की और उन्होंने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था सहित लंबित मुद्दे के संबंध में जानकारी दी। मंत्री बघेल ने इस मौके पर सीएमआर दर अंतर्गत वैट की स्वीकृति, खाद्य सब्सिडी दावा, फोर्टिफाईड चावल तथा एनएफएसए मार्जिन सहित विभिन्न लंबित मुद्दे से संबंधित 17150 करोड़ रूपए की राशि छत्तीसगढ़ को प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर जोशी ने सैद्धांतिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मण्डल के छाल वन परिक्षेत्र के हाटी गांव के पास तालाब में हाथी के बच्चे का शव मिला है। बच्चा हाथी की उम्र 3 से 4 महीने का बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग के आला अधिकारी के मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये है। धरमजयगढ़ वन मण्डल में हाथियों का मौत का सिलसिला जारी है ऐसे में वन विभाग के उच्च अधिकारीयों की भी लापरवाही नजर आ रही है। छाल परिक्षेत्र के 545 पीएफ़ में जंगल के अंदर वन्य जीवों के लिए बनाएं गए तालाब में हाथी के बच्चे…

Read More

#khabarworld24.com – भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने के लिए “INDUS-X समिट” का आयोजन कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है। यह सम्मेलन रक्षा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत-अमेरिका साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समिट का उद्देश्य दोनों देशों के रक्षा नवाचारों और तकनीकी प्रगति को साझा करना और भविष्य में सैन्य और तकनीकी साझेदारी के नए रास्ते खोलना है। विशेष रूप से, इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, और उभरती हुई तकनीकों में सहयोग पर जोर दिया जा रहा है, ताकि दोनों देश अपनी…

Read More

#khabarworld24.com – रूस-यूक्रेन युद्ध में तनाव और बढ़ गया है क्योंकि यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने पहली बार एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का इस्तेमाल किया है। यह मिसाइल हमला यूक्रेन के ड्नीप्रो शहर पर किया गया, जो कि युद्ध में एक नई और गंभीर वृद्धि का संकेत देता है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले से बड़े पैमाने पर तबाही और नुकसान हुआ है। ड्नीप्रो शहर, जो पहले भी कई बार रूसी हमलों का शिकार हो चुका है, रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग इस बात को दर्शाता है कि रूस अपने सैन्य…

Read More

सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सल ऑपरेशन की सफलताओं और चुनौतियों को मुख्यमंत्री से किया साझा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज जब युवा साथी मुझसे कहते हैं कि हम भी आपके जैसे बनना चाहते हैं, तब मैं गर्व और हौसले से भर जाती हूं। मैं चाहती हूं कि बस्तर के अधिक अधिक से अधिक युवा सुरक्षा बलों में भर्ती होकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान दें। मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं इस सुरक्षा बल का हिस्सा हूं और नक्सल अभियानों में मेरी भूमिका रही है।सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन की जांबाज महिला कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से…

Read More

भारत मंडपम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आत्मीयता ने जीता सबका दिल नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी और संवेदनशीलता ने एक बार फिर लोगों के दिलों को छू लिया। यह दृश्य था राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में, जहां छत्तीसगढ़ दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। छत्तीसगढ़ की परंपरा और कला की शानदार प्रस्तुतियां मंच पर हो रही थीं, और दर्शक तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहे थे।इसी दौरान मुख्यमंत्री साय की नजर दर्शकों के बीच एक वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे…

Read More

वित्त मंत्री ने सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ देशभर में हो रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर सम्मेलन में हो रहा विमर्श खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रारंभ हुए स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, जीएसटी, जैम पोर्टल, डिजिटल इनक्लुजन जैसे नवाचारों ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर में केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन…

Read More

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान संपदा योजना के जरिए मत्स्य किसान बनेंगे सशक्त कृषि मंत्री मत्स्य कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पानी की बहुलता एवं बांध वाले क्षेत्रों में मत्स्य टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे मत्स्य कृषकों के आय भी बढ़ेगी और निरंतर रोजी-रोजगार की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य किसानों को कलस्टरों और समितियों से जोड़कर समृद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए किसानों को भी आगे आना चाहिए। कृषि मंत्री नेताम आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थित कृषि मंड्डपम में विश्व…

Read More