Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। Magic Women जैसे एप्लीकेशन से लड़की की आवाज में बात भी करते था।जानकारी के मुताबिक मुरली पटेल निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर को उनके फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिला। व्यक्ति ने उस आईडी से दोस्ती कर ली, जो फर्जी आईडी वाला लड़की की आवाज में…

Read More

अभी तक 54 प्रकरण में 5 हजार से अधिक क्विंटल धान जप्त 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 18,830 किसानों से 91279.04 टन धान खरीदा गया खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि अवैध धान का परिवहन व भण्डारण करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल…

Read More

25 राज्यों के करीब 6 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं 15 से 19 दिसंबर तक होंगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के लिए गठित राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जैन…

Read More

विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीणों को मिला स्वच्छ जल का उपहार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्राम पंचायत पारा डोल के अंतर्गत आने वाला करही पारा बस्ती में हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत नल जल को पहुंचाने का सपना साकार हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत इस बस्ती के लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल से ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है, और इसकी एक मिसाल ग्राम पंचायत पारा डोल की निवासी किरण अगरिया की प्रेरणादायक कहानी है।किरण अगरिया एक सामान्य ग्रामीण महिला…

Read More

Khabarworld24 – भारत में मीडिया की स्वतंत्रता और वक्ता की स्वतंत्रता 2014 से 2024 तक कई बदलावों और चुनौतियों का सामना करती रही है। इस दशक में कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और विकास हुए हैं, जो भारत के मीडिया स्वतंत्रता के परिप्रेक्ष्य में काफी महत्वपूर्ण हैं। इनका विश्लेषण नीचे किया गया है: 1. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (Press Freedom Index) रिपोर्ट: 2014 में भारत की स्थिति 140वीं थी। 2024 तक भारत का स्थान 161 पर आ गया है, जो मीडिया स्वतंत्रता में गिरावट का संकेत है। इस दौरान भारत ने कई अहम घटनाओं का सामना किया जिनसे मीडिया की स्वतंत्रता पर दबाव…

Read More

उपार्जन केंद्र में मौके पर ही मिल गई राशि, माइक्रो एटीएम से मिली सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में ही अनेक सहूलियतें मुहैय्या कराई जा रही हैं। उनमें से एक है- धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा। जिले के दूरस्थ अंचल में स्थित केंद्रों में किसानों को त्वरित नकदी प्रदाय करने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम कोदापाखा में स्थित धान उपार्जन केंद्र में किसानों को धान बेचने के बाद मौके पर ही नकद राशि…

Read More

वनधन विकास केन्द्र दुगली में महिलाओं को मिल रहा वर्षभर रोजगार खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। वनधन योजना का प्रमुख काम आदिवासी लोगों के लिए आजीविका सृजन को लक्षित करना और उन्हें उद्यमियों में बदलना है। इसके अलावा वनाच्छादित क्षेत्रों में वनधन विकास केन्द्रों के स्वामित्व वाले जनजातीय समुदाय को स्थापित करना है, ताकि वन उपज के लिए प्राथमिक प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और जनजातियों के लिए रोजगार उपलब्ध हो सके। प्रधानमंत्री वनधन विकास योजनान्तर्गत वनांचल नगरी के दुगली स्थित वनधन विकास केन्द्र वर्ष 2018 से संचालित है। इसके जरिए समूह की महिलाओं को महिलाओं को पूरे…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर कर्मचारियों ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने केन्द्र प्रवर्तित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) में तीन महीनों की कार्यवृद्धि की है। इससे मिशन की गतिविधियों को दिसम्बर-2024 तक संचालित किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) को परिपत्र जारी किया है।दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन को तीन महीनों (1 अक्टूबर-2024 से 31 दिसम्बर-2024 तक) की कार्यवृद्धि प्रदान किए जाने पर राज्य मिशन प्रबंधन इकाई में कार्यरत राज्य मिशन प्रबंधक तथा…

Read More

किसान विश्वनाथ धान बेचकर चुकाएंगे अपना कर्ज खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। नारायणपुर जिले के किसान विश्वनाथ को खेती किसानी करने के लिए कर्ज को छूटने में कोई परेशानी नही होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रही है। देवांगन ने बताया कि वह धान बेचकर मिलने वाली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और खेती बाड़ी के साथ-साथ पारिवारिक कार्यों में उपयोग करेंगे।विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। इस…

Read More

भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेलगाम, आम आदमी असुरक्षित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में महिलायें असुरक्षित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी में फिर एक बार गैंगरेप हो गया। पिछले तीन दिन से रायपुर में रोज दुराचार की घटना हुई है। मनेन्द्रगढ़ में तीन शिक्षकों, एक वनकर्मी ने नाबालिक छात्रा के साथ गैंगरेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में डीएफओ ने महिला रेंजर से दुष्कर्म किया। सरकार के नियंत्रण से कानून व्यवस्था बाहर हो चुकी है। जिस राजधानी में एक साल पहले तक महिलायें रात को 11 बजे…

Read More