Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। जिले में मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह मामला ग्राम देवरी का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे।जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के कुछ लोग तालाब पहुंचे तो उन्होंने तालाब में एक अज्ञात वस्तु को तैरते हुए देखा। करीब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज से शुरू हो रहा है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है जाएं। दूर से बैठकर ब्लेम करने की बजाए खरीदी केंद्र में जाएं। उनको वास्तविकता का पता चलेगा। रायगढ़ में आज होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में आज जारी होने वाली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त को लेकर कहा कि मोदी को गारंटी में एक बड़ा वादा ये भी था कि महतारी वंदन योजना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल हाेंगे इसके बाद बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर रवाना हाे जाएंगे। 13 दिसंबर को जगदलपुर पंहुचकर एक रात बस्तर के जगदलपुर में ही बिताएंगे। प्रदेश में नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी लेंगे। वहीं 14 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 14 नवंबर की शाम दिल्ली लौट जाएंगे। अमित शाह बस्तर ओलंपिक में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सरकार ने बस्तर के युवाओं को खेल गतिविधियाें से जोड़ने के लिए…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महतारी वंदन योजना जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी बदलने से लेकर रिश्तों में आई कड़वाहट को भी मिठास में बदल रही है। अमूमन यह कहा जाता है कि सास और बहू के रिश्ते में खटास आ ही जाती है। लेकिन इस योजना ने इस खटास को भी मिठास में बदल दिया है। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बेमचा की रहने वाली शैलेन्द्री ध्रुव की बहू गेस कुमारी एक ही घर में एक ही छत के नीचे खुशी से जीवन यापन कर रही है। पिछले तीन वर्षों से बहू उनके साथ रह रही है। अभी वर्तमान में उनके यहां नया…

Read More

3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसान परिवारों को मिलने लगा आर्थिक सम्बल खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। पटना तहसील के ग्राम जमडी के किसान सुरेश साहू और उनकी पत्नी श्रीमती मृदुला का जीवन कभी संघर्षों से भरा था। सीमित संसाधनों के बावजूद, दोनों ने अपने बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने का सपना देखा। उनके लिए यह सपना कभी दूर की कौड़ी लगता था, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की किसानों के हित में उठाए गए कदमों ने उनकी जिंदगी बदल दी।सुरेश साहू, जो पेशे से किसान और सब्जी विक्रेता हैं। दिन-रात मेहनत करके अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास…

Read More

गुलावती, शकुंतला, सुंदरी, मंगली व बेला बाई ने जताया विष्णु सरकार का आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। महतारी वंदन योजना सोनहत विकासखंड के ग्राम कछार, अंगवाही की रहने वाली श्रीमती गुलावती, शकुंतला, सुंदरी, मंगली व बेला बाई ने बताया कि एक हजार रुपए जब उनके खाते में पहली बार आया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ और ऑनलाइन फ्राड होने की आशंका की वजह से वे पैसे नहीं निकाले। तब ग्राम सरपंच व हितग्राही श्रीमती गुलावती ने विभिन्न अधिकारियों व बैंक में जाकर इस सम्बंध में जानकारी ली, तब उन्हें पता चला महतारी वन्दन योजना के तहत ही उनके खाते में एक…

Read More

सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न भूतपूर्व सैनिकों के हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की 16वीं बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, व उनके आश्रितों के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई एवं भूतपूर्व सैनिकों के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। राज्यपाल ने कहा कि भारत माता की सेवा में अपना जीवन गुजारने वाले वीर सपूतों का कल्याण करना सबका दायित्व और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में एक बार फिर जापानी बुखार की वजह से मेडिकल कॉलेज में दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे बच्चे की मौत निमाेनिया से हाेना बताया जा रहा है। मेकाॅज प्रबंधन के अनुसार कुआकोंडा की डेढ़ वर्ष की आरुषि, नकुलनार की अनिता उम्र 4 वर्ष और बीजापुर की मल्लिका अनमोल उम्र 2 वर्ष की मौत हुई है। इनमें एक बच्ची को निमोनिया की शिकायत थी, जबकि 2 जापानी बुखार और मलेरिया से ग्रसित थी। जब इन तीनों की स्थिति काफी गंभीर हुई तो इन्हें दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा आज जनादेश दिवस मना रही। इस पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनादेश नहीं था, ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ के कारण जीत हुई थी। एक साल में सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए क्या किया, अपनी उपलब्धि बताते तो अच्छा होता। उसका उत्सव मनाते तो ठीक था, ये चुराई हुई जीत का जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने कहा, आज से धान खरीदी केंद्र चलो अभियान चलाया जा रहा है। आज पहला दिन है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज ही के दिन पिछले वर्ष 03 दिसम्बर 2023 का वह स्वर्णिम दिन था, जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को आपने प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी, सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं। विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी…

Read More