Author: admin

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है सजग और प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री जायसवालदेश में टीबी उन्मूलन प्रयासों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य ने दिखाई अपनी कार्यक्षमता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित टीबी उन्मूलन एवं एनक्यूएएस (NQAS) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिकों के सुखद, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक मई का दिन उन मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपने परिश्रम और समर्पण से समाज व राष्ट्र की प्रगति को आधार देते हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक समाज के अभिन्न अंग हैं और किसी भी समावेशी विकास यात्रा की नींव श्रमिकों के परिश्रम पर टिकी होती है। राज्य सरकार श्रमिकों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बर्खास्त शिक्षक मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र का असर हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिपरिषद ने 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान – प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय लिया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि, “मैं इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी समेत पूरी कैबिनेट का दिल से आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही समायोजित सभी सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेल इंजन में शौचालय, एसी जैसी सुविधाओं की मांग को लेकर दपूमरे बिलासपुर जोन के तीन हजार ड्राइवर बुधवार को मुंडी गरम प्रदर्शन पर रहे। ये ड्राइवर डीजल लोको शेड रायपुर, इलेक्ट्रिक लोको शेड भिलाई में धरना रत रहे। सभी लोग कड़ी धूप में आसमान तले खड़े रहकर नारेबाजी करते रहे। यह प्रदर्शन गोंदिया नागपुर में भी हुए। इसके बाद सभी ने अपने अपने एचओडी को ज्ञापन सौंपा। इनका नेतृत्व आईलरसा के मंडल अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा, सचिव केपी हीरवानी, कोषाध्यक्ष नितिन कुकड़े ने किया। रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए इनकी मांग है कि सभी इंजन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। दुर्ग जिले में रेत खनन की समस्या लगातार जारी है स्थानीय स्तर पर अवैध खनन पर ग्रामीणों को परेशानी हो रही और वे शासन को रोयल्टी का भी नुकसान उठाना पड़ रहा इस मामलों में स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा। अवैध खनन दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले पाटन ब्लॉक के बोरेंदा में खारुन नदी के किनारे अवैध खनन किया जा रहा। स्थानीय रोजगार पर प्रभाव: मशीनों के इस्तेमाल से स्थानीय लोगों को रोजगार खोने का खतरा है, स्थानीय लोगों की परेशानी, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण वे परेशान…

Read More

मुख्य सचिव ने की नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के सबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। मुख्य सचिव ने नवीन आपराधिक कानूनों के तहत मामले की त्वरित सुनवाई के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, बैंको एवं जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम स्थापित करने के निर्देश दिये ताकि पेशी के लिए आने-जाने की जरूरत न हो और समय की बचत हो। बैठक में डीज़ीपी…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने 1.49 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, विकास कार्यों के लिए 50 लाख देने की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार…

Read More

शासकीय विभागों में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों पर लागू होंगी दरेंनगरनिगम क्षेत्र में न्यूनतम 364 रूपये और अन्य क्षेत्रों में 355 रूपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए वेतन की नई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। नई दरें एक अप्रैल 2025 से 30 सितम्बर 2025 की अवधि के लिए निर्धारित की गई हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस संबंध मे आदेश भी जारी किया है। निर्धारित किए गए न्यूनतम वेतन में परिवर्तशील महंगाई भत्ता भी…

Read More

कलेक्टर ने नये भवनों के लिए स्थान चिन्हांकित करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में अब नये बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों को गांव या बसाहट से दूर नहीं, बल्कि बसाहट के पास रिहायशी इलाकों में बनाया जाएगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने नये बनने वाले 31 भवनों के लिए गांव में बसाहट के बीच-पास भूमि चयन कर तत्काल पंचायत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी भवनो के गांव से बाहर अंतिम छोर पर बन जाने से छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी तक…

Read More

श्रमिकों की आशा बने मुख्यमंत्री साय जिले में हो रही बदलाव की नई बयार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, एक मई, एक ऐसा दिन है जो श्रम की महत्ता, मेहनतकश हाथों के सम्मान और सामाजिक न्याय की भावना को उजागर करता है। यह दिवस न केवल इतिहास में दर्ज है बल्कि 1886 के शिकागो आंदोलन को भी याद दिलाता है, जिसमें मजदूरों ने 8 घंटे काम, 8 घंटे विश्राम और 8 घंटे आत्म विकास के अधिकार की मांग की थी, बल्कि यह आज भी उस संघर्ष को व्यक्त करता है जो श्रमिक अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए…

Read More