Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन
Author: admin
khabarworld24.com – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कनाडा-अमेरिका सीमा पर भारतीय नागरिकों की अवैध तस्करी से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की है। इस मामले में कुछ कनाडाई कॉलेजों और भारतीय संस्थाओं की कथित संलिप्तता उजागर हुई है। जांच का केंद्र गुजरात के डिंगुचा गांव से संबंधित चार सदस्यीय परिवार की दुखद मौत है, जो 19 जनवरी, 2022 को कनाडा-अमेरिका सीमा पार करने की कोशिश में अत्यधिक ठंड के कारण मारे गए थे। घटना की पृष्ठभूमि: गुजरात के इस परिवार की त्रासदी ने भारतीयों की अवैध तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया। भारतीय एजेंसियों ने…
वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री ने कहा – साहिबजादों के बलिदान की कहानी युवा पीढ़ी को साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं को साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर…
khabarworld24.com – जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, खासकर 30 साल के बाद, शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस उम्र के बाद शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं, और कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है, ताकि बीमारियों का जल्द पता लग सके और उनका प्रभावी इलाज किया जा सके। 1. बीमारियों का जोखिम 30 के बाद क्यों बढ़ता है? रोग-प्रतिरोधक क्षमता में कमी: उम्र बढ़ने के साथ शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी 2025 को संपादित की जाएगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पूर्व में इसके लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि निर्धारित की गई थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित कर इसके लिए अब 7 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 7 जनवरी को सवेरे साढ़े दस बजे से आरक्षण…
खाद्य नियंत्रकों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित हुए स्वास्थ्य मंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में आज रायपुर के सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 100 औषधि नियामकों की उपस्थिति रही।स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा देश के 30 लाख करोड़ के मेडिकल व्यापार का आधार आप सब हैं। उन्होंने औषधि…
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ले रहे हैं योजनाओं का फीडबैक अम्बेडकर अस्पताल में आयोजित हुई क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन (सीपीसी) मीटिंग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिकित्सा शिक्षा को और बेहतर करने के प्रयासों में सतत अधिकारियों से फीड बैक ले रहे हैं। इनके निर्देशन में हे आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में गुरुवार को क्लीनिकोपैथोलॉजिकल को-रिलेशन (सीपीसी) मीटिंग का आयोजन चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में किया गया। इस दौरान आयुक्त चिकित्सा शिक्षा किरण कौशल…
खाद्य मंत्री ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बुधवार को भारत रत्न एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर नांदघाट के ग्राम टेमरी पहुंचे। उन्होंने अटल चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी जी केवल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि जीते-जागते राष्ट्रपुरुष थे।मंत्री बघेल ने अपने संबोधन में कहा, अटल जी का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में बसे एक विचार…
मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदानी हमेशा रहेंगे प्रेरणा स्रोत वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल मंत्री वर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार के पण्डित चक्रपाणि शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मातृभूमि और…
मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से कोरिया जिले की श्रीमती किरण बर्वे को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। श्रीमती बर्वे ने बताया कि उनके जीवन में दुःख और संघर्ष के बाद महतारी वंदन योजना ने नया उत्साह और राहत दी है। वे दो बच्चों की मां है, पति का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें बच्चों के लालन-पालन और उनकी शिक्षा में भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना से उन्हें…
बिहान योजना से कृष्णा सिंह ने संभाला अपना और अपने बच्चों का भविष्य खबर वर्ल्ड न्यूज-एमसीबी। बिहान योजना से श्रीमती कृष्णा सिंह ने संभाला अपना और अपने बच्चों का भविष्यबिहान योजना ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना ने केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के डंगौरा निवासी श्रीमती कृष्णा सिंह की प्रेरणादायक कहानी एक मिसाल बनकर उभरी है। उनकी दृढ़ता और मेहनत ने उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप…

