Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना में शामिल सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर के कायाकल्प और सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार को पुनः स्मरण पत्र जारी की है।गौरतलब है कि प्रसाद योजना, भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान योजना के तहत, तीर्थ स्थलों को विकसित करने और उन्हें पहचान दिलाने पर ध्यान दिया जाता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भंवरपुर में शराब के नशे में सुध बुध खोने वाले शिक्षक को अंततः शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। आत्मानंद इंग्लिश स्कूल परिसर में ही शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शराब के नशे में बेसुध पड़ा मिला था। शिक्षक शौकत अली का यह वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने इसके खिलाफ जांच शुरू कर दी थी और जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालनालय लोक शिक्षण से निलंबन आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त शराबी शिक्षक का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डाला गया। हाथी का शव नाले में डूबा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने हाथी की हत्या की है। वन विभाग मौके पर पहुंचा है। मामला कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंवरी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ग्रामीण जंगल की ओर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मरे हुए हाथी को देखा। इस दौरान गांव में सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को किसी ने करंट लगाकर मारा होगा, जितने पानी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने रायपुर में छत्तीसगढ़ सरकार के शीर्ष अधिकारियों से भेंट कर राज्य में एसईसीएल संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य सचिव अमिताभ जैन के साथ उनकी एसईसीएल संचालन के समन्वय और परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा हुई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वी. श्रीनिवास राव के साथ मुलाकात में वन मंजूरी और पर्यावरणीय चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सीईसीबी अध्यक्ष अंकित आनंद (आईएएस) के साथ उनकी पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के साथ परियोजनाओं के पर्यावरणीय अनुपालन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले में जिंदा नवजात खेत में मिला है।नवजात को दफन करने की कोशिश की गई थी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने नवजात की जान बचाई है। बताया जा रहा कि यह बच्चा कुछ ही घंटे पहले पैदा हुआ है। पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेटला कोयलापानी का है। ग्रामीणों ने नवजात को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीतापुर मेडिकल ऑफियर ड्रॉ। एम निकुंज ने बताया, बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।…

Read More

अब तक 3.68 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, किसानों को 771 करोड़ का हो चुका भुगतान खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को हटाने के निर्देश दिए। श्री कुर्रे के विरुद्ध धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के कई आरोप लगे हैं। कलेक्टर ने बैठक में दलाल और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी को संदेहास्पद लोगों की सूची पूर्व में दी गई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा शासनकाल में जगदलपुर एवं चित्रकोट विधानसभा के लगभग सभी गांवों में कतिपय भाजपा नेताओं के संरक्षण में जबरिया भूमि कब्जाने और उसके बाद मुक्त करने के एवज में मोटी रकम वसूलने का रैकेट तेजी से फल-फूल रहा है। दरअसल शहर के अधिकांश लोगों ने चाहे वे नौकरी पेशा हों अथवा व्यवसायी, सभी ने अपने अपने खून-पसीने की कमाई गाढ़ी पूंजी से गांवों में जमीनें खरीद रखी है। अब इन जमीनों पर भाजपा नेताओं की वक्र दृष्टि पड़ गयी है और उन्होंने इनमें कब्जा कर तथा सत्ता का धौंस दिखाकर भू-स्वामियों से जबरिया वसूली का धंधा…

Read More

khabarworld24.com – राउरकेला, 28 दिसंबर 2024: भारतीय हॉकी में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है, जब 7 साल बाद हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट कुल आठ टीमों के बीच खेला जाएगा, और पहला मुकाबला दिल्ली एमजी पाइपर्स और गोनासिका विजाग के बीच 30 दिसंबर 2024 को खेला जाएगा। यह मुकाबला बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा, जिसका प्रसारण डी डी स्पोर्ट्स और सोनी नेटवर्क पर रात 8:15 बजे से किया जाएगा। एचआईएल का आयोजन एचआईएल का पहला चरण 30 दिसंबर से 18 जनवरी तक चलेगा, जिसमें सभी आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेंगी।…

Read More

khabarworld24.com – भारत की हरफनमौला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपनी चमक बिखेरी, जब उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारत को एक अहम जीत दिलाई। दीप्ति का प्रदर्शन इस मैच में अद्वितीय रहा, और उनके योगदान ने न केवल उनकी टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्होंने खुद को क्रिकेट जगत में और भी मजबूत कर लिया। मैच का विश्लेषणयह मैच भारत और विपक्षी टीम के बीच एक महत्वपूर्ण मुकाबला था, जिसमें दीप्ति शर्मा ने दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन बनाए और फिर गेंदबाजी करते हुए…

Read More

नई दिल्ली। 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ने अपनी सत्ता को लगातार दूसरी बार बरकरार रखा। इस चुनाव में UPA की जीत का श्रेय किसे दिया जाना चाहिए, यह बहस का विषय रहा है – तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह या कांग्रेस नेता राहुल गांधी? 2009 का चुनावी परिदृश्य 2004 में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत के बाद, मनमोहन सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उनकी सरकार ने विभिन्न नीतियों के माध्यम से आर्थिक सुधारों और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर…

Read More