Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर के डंगनिया क्षेत्र में आज पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के पानी टंकी सफाई अभियान के तहत आज सुबह डंगनिया टंकी की सफाई की जाएगी। जिसके चलते लोगों को आज शाम पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। डंगनियां टंकी से पानी सप्लाई आंशिक रूप से बाधित रहेगी। निगम निगम के अधिकारियों के मुताबिक 1 फरवरी को निगम के जल कार्य विभाग ने ईदगाहभाठा के 3 हजार 200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सिल्ट की सफाई का काम पूरा किया। इसके बाद रविवार को सुबह पानी सप्लाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:00 बजे रायपुर से रवाना होंगे और शाम 5:30 बजे रायपुर लौटेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय मां शारदा धाम मेला कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो ग्राम जामटोली में आयोजित किया जा रहा है। आज जशपुर जिले के ग्राम जामटोली में आयोजित होने वाला मां शारदा धाम मेला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे और वहां के जनसमूह से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मेला आयोजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय बजट पर कहा कि केंद्रीय बजट में ग्रामीण अंचलों में रोजगार बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आज मोदी सरकार के10 वर्षों के कार्यकाल में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं, इस बजट के प्रावधानों से यह आकड़ा और बढ़ेगा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में देश का रक्षा बजट केवल 2 लाख करोड़ का होता था आज यह बजट लगभग 7 लाख करोड़ हो गया है यह हम सबके लिए गर्व की बात है देश की सेना को मजबूत करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना गंगालूर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 08 नक्सलियों के शव सहित इंसास राइफल, वीएलजी लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस मुठभेड़ में कई और नक्सली मारे गए या घायल हुए होंगे। फिलहाल, क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल उन्मूलन के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। वन मंडल कवर्धा अंतर्गत आज दिनांक 01.02.2025 को काष्ठागार कवर्धा नीलाम हाल में वनों में अग्नि की रोकथाम और प्रबंधन के संबंध में ‘‘फॉरेस्ट फायर सीजन 2025‘‘ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने बताया कि विगत 3 वर्षों के दर्ज प्रकरणों के डेटाबेस के आधार पर संवेदनशील तथा अति संवेदनशील क्षेत्र की पहचान कर बनाए गए मैप के आधार पर भावी रणनीति तैयार की गयी है। उन्होंने बताया कि कवर्धा वन मंडल के अंतर्गत वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में…
कार्यकर्ता सम्मलेन कर भाजपा ने किया नगरी निकाय चुनाव का शंखनाद खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा नगरी निकाय चुनाव के दृष्टि से स्थानीय गाँधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन कर शँखनाद किया। नगर के सभी 27 वार्डो के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अपने अपने वार्डो से रैली के रूप में गाँधी मैदान पहुँचे जहाँ विशाल सभा को उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा ने संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों ने जनता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा आप सबके सुख दुःख में खड़े…
गरीब-किसान और मध्यमवर्ग के जीवन को संवारने वाला बजट है खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देशवासियों को बजट के माध्यम से पूरे देश को एक बड़ी सौगात दी है। यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की अवधारणा से पूरिपूर्ण समावेशी और विकास को एक ऊंची उड़ान देने वाला और क्रांतिकारी बदलाव के साथ एक सुदृढ़ और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने वाला है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मध्यम वर्ग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम जनता के लिए घोर निराशाजनक बजट है। शेयर बाजार बैठ गया है, निवेशक बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं। डॉलर 86 रुपए 70 पैसा से पार हो गया है। बाजार लगातार गिर रहा है, मोदी सरकार के आर्थिक नीतियों पर से जनता का भरोसा टूट चुका है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मोदी सरकार के बजट से देश का हर वर्ग निराश है। मिडिल क्लास, लोअर मिडल क्लास, गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के लिए इस बजट में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती निधि शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में 01 फरवरी 2025 को बेमेतरा शहर में अधिकार मित्रों के द्वारा आम जनता के मध्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूकता बढ़ाने बाबत् व बाल एवं किशोर श्रम उन्मुलन के तहत् चलाया गया अभियान। उक्त अभियान के अंतर्गत जनता को मोटर यान अधिनियम के तहत् बिना लाइसेंस, हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाये जाने पर जुर्माने का प्रावधानों से अवगत कराया गया। अभियान के माध्यम से जनता को हिट एड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में आज शनिवार को फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, यह संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर बीजापुर से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को नक्सल विराेधी…

