Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बाेधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत बस स्टैंड के पीछे गली में तलवार लहराकर डरा धमका कर गुंडा गर्दी करने वाले दो आराेपियाें को गिरफ्तार किया गया है। बोधघाट को सूचना मिला कि 2 युवक बस स्टैंड के पीछे गली में लोहे का बंडा तलवार दिखाकर लोगो को डरा धमका रहे हैं, सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु पुलिस की टीम मौक़े पर पंहुचकर आज शनिवार काे आरोपी लोकेश बघेल पिता परेश्वर एवं मुकेश ध्रुव पिता महेश ध्रुव दोनों निवासी गंगामुण्डा के कब्जे से एक धारदार तलवार एवं बंडा…
भाजपा की सरकारे महिलाओ को सुरक्षित नहीं रख पाती रमन सरकार के समय दिल्ली, मुंबई से बरामद होती थी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार के पटना की रेड लाइट इलाके से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिक लड़कियों को बरामद किया जाना राज्य की भाजपा सरकार के माथे पर काला धब्बा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक तरफ सरकार महिला दिवस की शुभकामना का विज्ञापन छपाती है इसी दिन यह खबर सामने आती है की छत्तीसगढ़ की लड़कियां पटना के रेड लाइट इलाके मे बरामद हुई है। इस खबर से राज्य के हर स्वाभिमानी नागरिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बकावंड थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तुंगापाल एवं ग्राम दशापाल से ग्रामीणाें ने फर्जी पुलिस बनकर दो बाइक की चाेरी का एक आरोपी राजू नाग उम्र 26 वर्ष निवासी आरापुर धाकड़पारा काे पकडकर जमकर पिटाई करने के बाद बकावंड पुलिस काे साैंप दिया है। पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपी दंतेवाड़ा जेल से कुछ महीने पहले फरार कैदी निकला, जो अब फर्जी पुलिस बनकर चोरी की वारदात काे अंजाम दे रहा है। बकावंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद किया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता श्याम शर्मा को दुर्ग नगर निगम का सभापति मनोनीत होने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनको बधाई और अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा की विश्वास है कि श्याम शर्मा के पार्टी में कार्य और अनुभव का नगर निगम में नेतृत्व से नई दिशा मिलेगी, और सुशासन की प्रेरणा से हम दुर्ग के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएंगे। इसके अलावा दुर्ग ग्रामीण के एमएलए ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदर, कांतिलाल बोथरा ने भी श्याम शर्मा को बधाई दी।
पीठासीन अधिकारी ने प्रदान किया अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला पंचायत कबीरधाम के लिए क्षेत्र क्रमांक 14 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ईश्वर साहू पिता लुडगु साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। आज जिला पंचायत के सभा कक्ष भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी विनय कुमार पोयम ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन की औपचारिकता पूर्ण कराई। निर्वाचित अध्यक्ष ईश्वर साहू को पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुषमा विंग्स ऑफ़ कैंसर सपोर्ट सोसायटी ने नारी इन साड़ी वाॅकेथाॅन की प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम अध्यक्ष (स्पीकर)खेमसिंह देवांगन, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दंतेश्वरी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने मुद्रा डांस व जुंबा डांस भी मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया। वाॅकेथाॅन स्पर्धा को 2 वर्गों में बांटा गया था। जिसमें 3 किलोमीटर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित भैरमगढ़ शिविर में रहने वाली महिलाएं नक्सल हिंसा के चलते नक्सलियाें से अपनी जान बचाने के लिए अपना गांव छोड़ दिया और अब इन महिलाओं के द्वारा मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से पिछले पांच सालों से हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस बार भी बीजापुर के लोग इनके बनाए हर्बल रंगों और गुलाल से होली खेलेंगे। इन महिलाओं के बनाए हर्बल गुलाल की मांग भी काफी अधिक है। कई लोग इनको गुलाल का ऑर्डर भी दे रहे हैं। जनपद पंचायत सीईओ पुनीत राम साहू ने बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां वाड्रफनगर के खरहरा पिकनिक स्पॉट में घूमने गयी युवकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। युवती ने घटना की शिकायत पुलिस में की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों के साथ खरहरा पिकनिक स्पॉट पर घूमने गयी थी। इसी दौरान आरोपी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता का अपहरण कर लिया और उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि वक्त पीड़ित युवती अपनी बहन और 2 मुंहबोले भाईयों…
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 5.22 करोड़ रूपए का भुगतान शक्कर कारखाने द्वारा अब तक किसानों को कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा से पुनः…

