Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
किसानों, गरीबों और मजदूरों का विकास हमारी प्राथमिकता : मंत्री दयालदास बघेल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में चर्चा के बाद आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल के विभागों से संबंधित 9,362 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी गई। चर्चा में विधायक अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती गोमती साय, सुशांत शुक्ला और राजेश मूणत ने हिस्सा लिया। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने अपने विभागों की अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गाें के…
जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने ली शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्य नवनिर्वाचित होने बाद जिला पंचायत में प्रथम सम्मिलन आयोजन किया गया। जिसमें नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चन्द्रा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुलतानिया,…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – दुर्ग। अपने आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “इस संकट की घड़ी में आप मजबूती से खड़े रहे। मैं हाथ जोड़कर आपका आभार व्यक्त करता हूं।” ईडी के जाने के बाद आज भूपेश बघेल ने अपने समर्थको को संबोधन किया। सूत्रों के मुताबिक भूपेश बघेल के आवास से 33 लाख रुपए जब्त करने की खबर भी सामने आई है। सच्चाई की अभी तक आधिकारिक पुष्टि की जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ईडी…
प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश जनदर्शन में आज कुल 55 आवेदन हुए प्राप्त खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत जावलपुर निवासी खम्हन लाल कौशिक…
पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षाओं की आवश्यक तैयारी करने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जन चौपाल, जनसमस्या निवारण आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के दैनिक प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से आगामी कक्षा पांचवी और आठवीं के…
कलेक्टर की अध्यक्षता में नारको को-ऑर्डिनेशन की बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (छब्व्त्क्) की बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।’’कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला पंचायत बेमेतरा के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। यह सम्मिलन पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़, विकास भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश के तहत आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मिलन की अध्यक्षता जिला पंचायत बेमेतरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने की, जबकि उपाध्यक्ष खुशबु गोविंद वर्मा भी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं। सम्मिलन में भाग लेने वाले अन्य सदस्यगणों में अंजली नंदराम गंधर्व, हरीश पंचराम साहू, बालकुमारी ध्रुव, शशि प्रभा गायकवाड़, सुशीला जोशी, अंजू बघेल, मधु राय, देवी परमेश्वर वर्मा, प्रीती गोवेन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, अंजनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। ED छापे से भूपेश बघेल परेशान है, तो वहीं कांग्रेसी मन ही मन गद गद हो रहे है, क्योंकि जब बघेल सत्ता संभाल रहे थे तब कांग्रेसियों की पूछ परख तक नहीं हो रही थी, सीएम निवास के गेट तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, सिर्फ बघेल के चार से पांच करीबियों के ईशारे पर दोगले कांग्रेस नेताओं के काम ठीक-ठाक हो रहे थे, घोटाले कर इन सबने जमकर पैसा भी कमाया. जिसका नतीजा आज सामने आ रहे है. इस वक्त भूपेश निवास में मोहम्मद अकबर और रवींद्र चौबे के छोड़ सभी नेता मौजूद है। …
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 5 एवं 6 मार्च 2025 को स्व. बी.आर. यादव खेल परिसर, बहतराई, सीपत रोड, बिलासपुर में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा आयोजित किया गया।इस प्रतियोगिता में बेमेतरा जिले के कुल 7 बच्चों ने भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया। दौड़ प्रतियोगिता में भूमेकुमारी (शासकीय हाई स्कूल, भरदा कला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। होली के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा 08 मार्च को महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त के रूप में जिले की महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई। इससे महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। योजना की लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग होली की तैयारियों में करेंगी, जिससे उनका उत्सव और भी उल्लासपूर्ण होगा। मुंगेली जिले की शारदा मसीह ने कहा कि उन्हें हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिलती है, जो उनके लिए एक बड़ा सहारा है। शारदा अपने पति और दो बच्चों के साथ…

