Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा आज होली मिलन समारोह का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित होगा। इस समारोह में महिला मोर्चा की तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी के छापे के विरोध में कांग्रेस आज सड़कों पर उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस ने आज प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदेशभर के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी का पुतला दहन करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी राज्यभर में प्रदर्शन करेगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है।सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल से होगी। इसके बाद सदन में दो ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विभागों से जुड़े मामलों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा गिरौधपुरी धाम के विकास के लिए स्वीकृत राशि में अनियमितता का मामला उठाया जाएगा। प्रधानमंत्री सड़क के जर्जर होने का भी मुद्दा उठाया जाएगा। वहीं आज के सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इसमें उद्योग…

Read More

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक- मुख्यमंत्री साय चार नए महिला थानों का उद्घाटन, पुलिस बल को और सशक्त बनाने पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित…

Read More

800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 को बाल रक्षा किट भी दिए गए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर आज 3934 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के लिए पहुंचे 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 बच्चों को बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा महाविद्यालय को ये किट उपलब्ध कराए गए थे। आयुष विभाग की संचालक सुइफ्फत आरा ने आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में बच्चों और परिजनों को ये किट प्रदान किए। उन्होंने स्वयं बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य…

Read More

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और श्री दशरथ दरबार के भी दर्शन किए। इस अवसर पर माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्यों…

Read More

महिला पत्रकारों ने साझा किए अपने अनुभव और चुनौतियाँ, मुख्यमंत्री के साथ लंच और सेल्फी भी ली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ईडी के छापे को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। वहीं बिलासपुर में पीसीसी सचिव सिधांशु मिश्रा को सरकंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में की गई है। पुलिस ने सिधांशु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।मुख्यमंत्री साय ने माता कौशल्या एवं प्रभु श्रीराम के समक्ष नमन करते हुए राज्य की प्रगति, जनता की मंगलकामना और सामाजिक समरसता की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वैद्यराज सुषेण मंदिर और दशरथ दरबार के भी दर्शन किए।इस अवसर पर माता कौशल्या जन्मभूमि सेवा संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को माता कौशल्या और प्रभु…

Read More

फिल्म “छावा” को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर, छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “छावा” को राज्य में कर मुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह निर्णय इतिहास को सहज और सरल रूप में जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण पहल है।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और…

Read More