Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने बीते दिवस एक पत्र जारी कर होली पर्व 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को शुष्क दिवस घोषित किया है। होली (जिस दिन रंग खेला जाये) के अवसर पर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2 (घघ), देशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ- कंपोजिट), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ) एवं समस्त मंदिरा दुकानों से संलग्न अहाता सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं ए.एल 1 (ख-अहाता) को दिनांक 14.03.2025 (शुक्रवार) को पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु एतद् द्वारा आदेशित किया जाता है।कलेक्टर ने उक्त अवधि में मंदिरा का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में 45 हजार निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए विशेष साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इन लोगों को 200 घंटे से अधिक की पढ़ाई करवाई जाएगी, जिससे वे न केवल पढने-लिखने में सक्षम हो सकें, बल्कि गणित में भी दक्षता प्राप्त कर सकें। अब तक 36 हजार लोगों ने अपना क्रैश कोर्स पूरा कर लिया है, और बाकी लोग भी जल्द ही अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगे। इसके बाद 23 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें इन सभी अभ्यर्थियों की पढ़ाई का आकलन किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जैव विविधता के लिए विख्यात बस्तर स्थित कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान को ‘यूनेस्को’ की विश्व धरोहर की सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि, राज्य का पहला ऐसा स्थान है जिसे यूनेस्को ने चयनित कर शामिल किया है। वनमंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग इसके लिए सतत प्रयासरत रहा है। 11 फरवरी 2025 को यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधिमंडल ने इसका प्रस्ताव सातवें, आठवें और दसवें मानदंड में शामिल करवाया है इसके तहत विश्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र 01 भाठापारा (बगडबरी) एवं भाठापारा (पाँच) 02 में सहायिका पद हेतु 24 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में सीधे पंजीकृत डाक से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा से संपर्क किया जा सकता है।
कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत में सजा रंग-बिरंगे हर्बल गुलाल का स्टॉल जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने खरीदी गुलाल खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार कर उसे कलेक्टोरेट व जिला पंचायत सहित ग्राम पंचायतो व जनपद पंचायतो में स्टॉल में लगाया जा रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में लगाये गये स्टॉल में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से हर्बल गुलाल खरीदी कर नागरिकों से अपील की है कि स्व-सहायता समूहों के द्वारा तैयार हर्बल गुलाल…
होली त्यौहार हर धर्म जाति को प्रेम भाई-चारे का संदेश देता है- डॉ. महंत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने होलिका दहन एवं फागुन त्यौहार (होली) रंग उत्सव की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा, होली रंगो तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है, इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को अबीर, गुलाल लगाकर बधाईयां देते हैं। होली भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार…
बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बस्तर पंडुम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के असल जीवन को करीब से जानने-समझने का मिलेगा अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर के लोग जीवन का हर पल उत्सव की तरह जीते हैं और अपनी खुशी की अभिव्यक्ति के लिए उनके पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। बस्तर में शांति स्थापना के लिए हम तेजी से अपने कदम बढ़ा रहे हैं और बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर के लोकजीवन और लोकसंस्कृति को सहेजने के साथ ही उनकी उत्सवधर्मिता में हम सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…
विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों ने खेली होली मंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्य, डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए।मंत्री-विधायकों के फाग गीतों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सली संगठन के पश्चिम बस्तर डिवीजन में डीवीसीएम रहे दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी व बच्चे के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अब नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता के हवाले से जारी प्रेस नोट में आत्मसमर्पित नक्सली दंपती पर पैसे लेकर भागने का आरोप लगाया गया है। वहीे दूसरी ओर गंगालूर में रैली निकालकर ग्रामीणों ने आत्मसमर्पित नक्सली कमांडर दिनेश के आत्मसमर्पण का विरोध करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दिनेश मोडियम ने 200 से अधिक हत्याओं को अंजाम देने का आराेप लगाते हुए खूंखार नक्सली कमांडर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में मां भवानी स्व सहायता समूह, बस्तर द्वारा हर्बल गुलाल व होली सामग्री का स्टॉल लगाया उसका निरीक्षण कर स्व सहायता समूह के सदस्यों से होली सामग्री क्रय कर उनका उत्साहवर्धन किया। विदित हाे कि बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलाें में महिलाओं को हर्बल गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, हाेली के अवसर पर स्व सहायता समूह की महिलाएं हर्बल गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्वसहायता समूह की महिलाएं होली के लिए अलग-अलग फूलों और सब्जियों पालक भाजी,…

