Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद ने राज्य में नक्सल समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल करते हुए छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति-2023 के स्थान पर छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल विधेयक-2025 विधानसभा के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ सहकारी…
*आगामी होली पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में इन बैठकों का आयोजन किया गया। प्रत्येक थाना एवं चौकी स्तर पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुख, गणमान्य नागरिक, कोटवार एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठकें संपन्न हुईं। बैठकों में सभी नागरिकों से अपील की गई…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा टेकेश्वर दुबे। कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार एवं एस.डी.एम. कवर्धा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला कबीरधाम द्वारा होली पर्व के दौरान जिले में अवमानक मिठाई और खाद्य पदार्थों की बिक्री की संभावना को देखते हुए श्री जितेन्द्र कुमार नेले, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एवं श्री मुकेश कुमार साहू द्वारा कवर्धा, पांडातराई, पंडरिया, बोडला, सहसपुर लोहरा एवं कुंडा के मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, कवर्धा शहर के न्यू कल्पना रेस्टोरेंट का खोवा, श्रीधर जोधपुरी स्वीट्स से चमचम, बीकानेर स्वीट्स से मिक्चर, मधुरम स्वीट्स से मलाई कतली, होटल कल्पतरु…
मेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के दिशानिर्देश पर होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देशित किया है।होली के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के संभावित मामलों को देखते हुए आपात चिकित्सा सेवाओं को चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने सभी नगर वासियों को होलिका द हन और होली पर्व पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को सुन्दर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर के चरणों में विनम्र प्रार्थना की है. महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से होली पर्व पर पालतू जानवरों, सड़कों के मवेशियों और जानवरों पर रंग – ग़ुलाल आदि ना डालने की विनम्र अपील की है। महापौर ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस और पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके महत्व पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में विभिन्न पत्रकार संघों और मीडिया से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया और राज्य की मीडिया की स्थिति पर चर्चा की। प्रेस और पत्रकारों की भूमिका पर मुख्यमंत्री का संबोधन मुख्यमंत्री साय ने अपने भाषण में कहा, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इसकी भूमिका समाज को सशक्त बनाने और सही दिशा…
छत्तीसगढ़ में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर सांसद अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया सवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर गृह मंत्रालय से सवाल किया। उन्होंने जानना चाहा कि पिछले तीन वर्षों में इस योजना के तहत राज्य में क्या पहल की गई, कितनी राशि आवंटित और उपयोग की गई, तथा अग्निशमन अवसंरचना की कमियों और उनके समाधान के लिए सरकार की क्या योजना है।गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए बताया कि पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिश पर राज्यों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर रमेश सिन्हा के द्वारा नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सुकमा का भूमिपूजन बुधवार को वर्चुअल मोड से किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री अरविन्द कुमार वर्मा माननीय न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं पोर्टफोलियो जज जिला दन्तेवाड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पदस्थापना छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में होने के पश्चात् उनके द्वारा सर्वप्रथम दन्तेवाड़ा न्यायालय का ही निरीक्षण किया गया था एवं दन्तेवाड़ा न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों के आवसीय परिसर का उद्घाटन किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ और कोबरा का संयुक्त बल अभियान पर आज बुधवार सुबह नेला कांकेर, मारुड़बाका व कमलापुर की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मारुड़बाका के जंगल से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियाें में एक लाख का इनामी मारुड़बाका डीएकेएमएस अध्यक्ष, नारायण भंडारी, डीएकेएमएस सदस्य धरमा काका, डीएकेएमएस सदस्य नीला काका, डीएकेएमएस सदस्य किस्टा ध्रुवा और आरपीसी मिलिशिया सदस्य रामबाबू पुनेम बताया। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से तलाशी के दौरान नक्सली प्रचार सामग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी…
’इस बार भी होली पर बाहरी गुलाल को टक्कर देंगी ग्रामीण महिलाएं, बढ़ाएंगी स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम
बिहान से जुड़ी महिलाओं ने दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार किया खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। इस बार होली को लेकर बिहान समूह से जुड़े महिलाओं के द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। स्व सहायता समूह की स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं दिन-रात हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से जहां चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए तैयार किए जा इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए…

