Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन है, जहां कई महत्वपूर्ण विधेयक और संकल्प सदन में पेश किए जाएंगे। सदन में साय सरकार लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक लाएगी, जिस पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव और सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिन पर सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी। शासकीय विधि विषयक कार्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के शहीद पार्क में गुरुवार शाम टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया गया। मालूम हो कि पिछले कुछ सालों से बंद पड़ा टॉय ट्रेन का संचालन आज ओ पुन. प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के मद्देनजर बच्चों के लिए आज से इस टॉय ट्रेन का उद्घाटन किया गया। ट्रेन को स्वयं महापौर संजय पाण्डे ने चलाकर इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके पूर्व विधिवत पूजा अर्चना की गई। पहले दिन ट्रेन चलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ट्रेन को पुरी तरह…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। बैंक के ब्रांच मैनेजर नितिन देवांगन को पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के पैसों को फर्जी खातों में जमा करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल ₹82,83,000 की अवैध धनराशि का पता चला है, जो कि 2020 से 2025 के बीच कई फर्जी खातों के माध्यम से जमा कराई गई थी। मामले की जानकारी देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर नितिन देवांगन ने बैंक में कई फर्जी खाते खोलकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार की बड़ी रकम जमा कराई। प्रारंभिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को बचाने की अपील की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जंगल केवल हरियाली नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यह न केवल प्राणवायु (ऑक्सीजन) का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि विभिन्न खाद्य, औषधीय और अन्य उपयोगी संसाधनों का भंडार भी हैं। पेड़ों और जंगलों के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर वर्ष 21 मार्च को ‘विश्व वानिकी दिवस’ मनाया जाता है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या और आधुनिक…

Read More

डीएमईओ, नीति आयोग और राज्य नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन की प्रभावशीलता और योजनाओं की दक्षता को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य नीति आयोग एवं नीति आयोग (भारत सरकार) के डेवलपमेंट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिस (डीएमईओ) के सहयोग से “मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह दो दिवसीय कार्यशाला 20 और 21 मार्च को आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधुनिक निगरानी और मूल्यांकन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस कार्यशाला का उद्देश्य…

Read More

लगभग 1 करोड़ निर्वाचन अधिकारियों की निरंतर क्षमता वृद्धि के लिए डिजिटल प्रशिक्षण की योजना निर्वाचक नामावलियों में प्रविष्टियों के सुधार और नामों को शामिल करने के लिए आपत्तियों और अपीलों का कानूनी ढांचा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में, निर्वाचन आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ, भारत निर्वाचन आयोग ने पदभार ग्रहण करने के एक महीने से भी कम समय में पूरी निर्वाचन मशीनरी को बीएलओ स्तर तक सभी मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और मतदान केंद्रों पर उनके लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खात्मे की घाेषणा लगभग साल भर पहले हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा। इस तय लक्ष्य काे पाने के लिए बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित अंदरूनी इलाकाें को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का अभियान अनवरत जारी है। लगातार हाे रही मुठभेड़ाें से नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलाें को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। बस्तर संभाग के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा, जिला पंचायत सीईओं श्री टेकचंद अग्रवाल सहित जिला पंचायत के सभी सदस्य एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक की शुरुआत में वर्ष 2025-26 के लिए डीपीडीपी (वार्षिक कार्ययोजना) निर्माण पर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने विकास योजनाओं की प्राथमिकताओं और वित्तीय प्रबंधन के संबंध में…

Read More

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री बरामद की गई है। इस दौरान एक आरोपी रामानुजगंज निवासी रवि गुप्ता को कार समेत पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा कि आरोपी नकली शराब बनाकर छत्तीसगढ़ और झारखंड में सप्लाई करता था. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के कंचननगर में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में टैंगो सिक्युरिटी सर्विसेस प्रा.लि. रायपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड के 60 एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 05 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा गार्ड के लिए 10वीं एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई…

Read More