खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 17वां दिन है, जहां कई महत्वपूर्ण विधेयक और संकल्प सदन में पेश किए जाएंगे। सदन में साय सरकार लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक लाएगी, जिस पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।
साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव और सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। सदन में आज 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जिन पर सदस्यों द्वारा चर्चा की जाएगी। शासकीय विधि विषयक कार्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, लखन देवांगन और केदार कश्यप चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सदन में आज चार अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। ये संकल्प विधायक अजय चंद्राकर, रिकेश सेन और धर्मजीत सिंह द्वारा लाए जाएंगे।
Trending
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

