Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
Author: admin
गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। लाॅन टेनिस और वाॅलीबाल कलेक्टर राहुल देव ने आज जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में निर्माणाधीन लाॅन टेनिस कोर्ट और वाॅलीबाल कोर्ट निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निर्माण कार्य में धीमी गति और गुणवत्ता को लेकर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के अंतर्गत लोरमी विकासखण्ड के ग्राम खुड़िया में 10 जनवरी को मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। उन्होने कहा कि ग्राम खुड़िया में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे सभी अधिकारी सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने स्वप्रेरित होकर कार्य करें। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाना है। कलेक्टर ने शिविर स्थल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक तौर पर धमकाना साबित करता है कि प्रदेश की सरकार और केबिनेट को बाईपास करके किसी और के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें इन मंत्रियों की भी कोई सुनवाई नहीं है। मोदी और शाह के अधिनायकवाद से छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता भी व्यथित हैं। जिस तरह से छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं के अधिकारों का गला घोटकर परंपरा के विपरीत छत्तीसगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर दिल्ली से रिमोट से…
महिलाएं महुआ से बना रही स्वास्थ्यवर्धक लड्डू, प्रधानमंत्री ने की तारीफ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं सहयोगियों द्वारा कैबिनेट में गहन मंथन के पश्चात जनकल्याण के लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। दिल्ली में बनी यह योजनाएं कुशलता से जमीनी स्तर पर किस तरह से क्रियान्वित की जा रही हैं, इसकी समीक्षा प्रधानमंत्री श्री मोदी सीधे आम जनता से संवाद के माध्यम से नियमित रूप से करते हैं। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा भी आयोजित की जा रही है। उत्तर बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का किस तरह असर…
कच्चे घर में रहने वाले 34088 लोगों को मिला पक्के आवास का सहारा खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। मनुष्य अपने जीवन में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जीवनभर संघर्ष और मेहनत करता है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए पक्के का आवास एक सपने जैसा होता है, परंतु केन्द्र सरकार की मंशानुरूप शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का समुचित लाभ समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने की है, ताकि समाज के हर वर्ग का समुचित विकास हो सके। इन्हीं महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री आवास योजना। प्रधानमंत्री आवास योजना उन लागों के सपने…
कोरिया जिले में चल रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गांवों गरीब परिवारों को पक्के घर और उज्जवला गैस के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की पहुंच से ग्रामीणों की जीवन शैली मंें बदलाव आ रहा है। सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैकुण्ठपुर विकासखंड ग्राम आमी में लगाए गए शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव और जिले के लिए नियुक्त नोडल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार गैंगवार हुई है, जिसमे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम पुराने मर्डर मामले में जेल जा चुके आरोपियों ने दिया है। मामले में आरोपी छोटू यादव समेत चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। राजधानी में गैंग वॉर के बाद हत्या की घटना सामने आई है, शनिवार की रात भी पुरानी बातों को लेकर बहस बाजी हुई थी, जिसमें आरोपी और मृतक आशीष बंजारे ने दोनों एक दूसरे को धमकी दी थी। वहीं रविवार को दोनों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के बसना पुलिस ने दस लाख के गांजा सहित एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 20 किलो 100 ग्राम शुद्ध गांजा जब्त किया गया है। बसना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुखबीर से सूचना मिली कि उड़ीसा पदमपुर की ओर से बसना तरफ एक काला रंग बिना नंबर यामहा FZ S मोटर सायकल में गांजा लेकर जाने की सम्भावना है कि मुखबीर सूचना पर बसना पुलिस ने सिटी ग्राउंड के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी एक काला रंग बिना नंबर यामहा FZ S बाइक आया जिसे घेराबंदी…
हत्या कर खेत में दफन कर दिया था दोस्त का शव खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर में फिल्म दृश्यम की तरह एक मर्डर केस का खुलासा हुआ है। तीन साल से लापता युवक की लाश को कब्र खोदकर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पिछले तीन माह से पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी थी। इस हत्याकांड में तीन नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि, एक आरोपी हत्या के केस में जेल में बंद है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी की है। मल्हार निवासी विकास कुमार कैवर्त्य (19) साल 2020 में धनतेरस के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश भर के टाइगर रिजर्व की ताजा रैकिंग में इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के पिछडऩे के बाद यहां नए सिरे से बाघों की गणना शुरू होने वाली है। धुर नक्सल प्रभावित इलाका इंद्रावती टाइगर रिजर्व पार्क में वन विभाग के लगभग 80 सदस्यीय टीम को बाघों की गणना के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा बाघ की गणना के लिए आसपास के लगभग 25 गांवों के 50 स्थानीय ग्रामीणों को भी तैयार किया जा रहा है। पार्क प्रबंधन के अनुसार यह गणना जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक चलेगी।…

