Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। रतनपुर सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले साधु बाबा पर एक नशेड़ी युवक ने लाठी और चाकू से जानलेवा हमला किया है। मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, रतनपुर के सिद्ध मुनि आश्रम कका पहाड़ में रहने वाले संत काली कमली वाले बाबा श्याम सुन्दरदास पर एक नशेड़ी युवक दारा उर्फ सुरेश गुप्ता ने धारदार चाकू और लाठी से हमला कर दिया, जिससे बाबा के शरीर में जगह-जगह…

Read More

पर्यटन मंडल और IRCTC के बीच हुआ एमओयू अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन से का संचालन 5 मार्च से खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने और आवश्यक व्यवस्था के लिए एमओयू हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन प्रत्येक सप्ताह चलेगी। 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के पास नहर में एक शख्स की तैरती लाश मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और तफ़्तीश कर रही है। मृतक युवक का नाम छोटेलाल दिब्य उम्र लगभग 45वर्ष है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों मे सन्नाटा पसरा है। तैरते लाश को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक घर में अकेला रहता था। पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। यह पूरा मामला पामगढ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजिम। देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी यानी आज से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का वैभव दिखेगा। साथ ही मुख्य मंच में अयोध्या धाम का दर्शन का दर्शन होगा। जिसमें राजिम कुंभ के श्रद्धालु रामोत्सव के रंग में रंगेंगे। तीर्थनगरी राजिम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 24 फरवरी 2024 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे। जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरो पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वे ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे। जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरो पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ. वीरेन्द्र कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता केन्द्रीय राज्य मंत्री ए. नारायणस्वामी एवं विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन डॉ. रमन सिंह की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थिति में सांसद संतोष पाण्डेय ने 32 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला में नवनिर्मित दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) के नये भवन का उद्घाटन किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। यहां दिव्यांगजनों के लिए समेकित क्षेत्रीय केन्द्र भवन का निर्माण किया गया है। यहां दिव्यांगजनों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। धर्म गुरू पंथ प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर श्री साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत 22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनी समस्या, भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा की उपस्थिति में सहयोग (जनदर्शन) कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश से पहुंचे देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं मांगों को गम्भीरता पूर्वक सुना तथा उनके यथोचित निराकरण हेतु प्रयास किया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विक्रम सिंह सिसौदिया छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सचिव नियुक्त किये गए है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम- 2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि, जब डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे तभी से विक्रम सिसौदिया उनके साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में जुड़े हुए हैं। अटल…

Read More