Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के जल प्रदाय शाखा के द्वारा जलागारों की सफाई के साथ पुराने जल संसोधन संस्थान के इंटेक वेल्स और सेटलिंग टंकियों की सफाई भी करवाई जा रही है। नगर पालिक निगम ने इस विशेष सफाई कार्य के लिए जगदलपुर के संस्थान सफाई वाला से अनुबंध किया गया है। जल प्रदाय शाखा के उप अभियंता संजीव कर्ण के अनुसार सफाई वाला पानी टंकियों कि आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से सफाई के लिए अनुभवी और आईएसओ प्रमाणित संस्थान है। सेटलिंग टैंक्स और इंटेक वेल्स कि सफाई के लिए सबसे पहले टंकियों को खाली किया जाता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली ज्यादातर बड़ी घटनाओं को फरवरी से मई के बीच में अंजाम देते हैं, फरवरी से मई के बीच 04 महीने नक्सलियों का टैक्टिकल काउंटर ऑफ ऑफेंसिव कैंपैन (टीसीओसी) माह की अवधि कहा जाता है। बीते 10 वर्षों में अब तक टीसीओसी के दौरान नक्सली कई बड़े वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस बार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल आक्रामक रहने वाले हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस बार के नक्सलियों के टीसीओसी माह को और भी ज्यादा खतरनाक बताया है। साथ ही ऑपरेशन…

Read More

मुख्यमंत्री कैम्प बगिया के निर्देश पर इलाज की पहल मेडिकल कॉलेज रायपुर से इलाज करा, वापस घर लौटी सुकान्ति खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री कैंप बगिया के निर्देश पर जशपुर जिला प्रशासन ने 2 साल के मासूम रेहान तिर्की के निःशुल्क इलाज की लिए पहल की है। मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत कोगाबहरी के आश्रित ग्राम नरियरडांड़ निवासी रिहान के पिता ईश्वर तिर्की ने अपने बेटे के इलाज में सहायता के लिए मुख्यमंत्री कैम्प में आयोजित जनदर्शन में सहायता मांगी थी। ईश्वर तिर्की ने बताया कि उसके बेटे के मुंह में जन्म से ही समस्या…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तेलंगाना में भद्राचलम स्थित सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। साय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भगवान श्रीराम से की। उल्लेखनीय है कि श्रीसीतारामचंद्र स्वामी मंदिर भद्राचलम में गोदावरी नदी के किनारे स्थित सिद्ध मंदिर है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है शनिवार से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम बदलने से इन दिनों के तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं कल यानि 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) में एफआईआर होने के सवा महीने बाद ब्यूरो की टीम ने छापेमारी शुरू की है। इस घोटाले में ब्यूरो ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट पर 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर की थी। एफआईआर में 2019 से 2022 के बीच हुए शराब घोटाले की रिपोर्ट है। रविवार तड़के से ब्यूरो की टीम ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के करीब दर्जनभर ठिकानों में छापे मारने शुरू किए। इसमें तीन पूर्व आईएएस, शराब कारोबारी और अन्य नेताओं के…

Read More

सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीटअप का हुआ आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के “जनसंपर्क विभाग” के द्वारा नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में ’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने सैकड़ों क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने किया। कार्यक्रम में 270 से अधिक से क्रिएटरों ने भाग लिया। जनसंपर्क विभाग के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए 15 लोगों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को…

Read More

तेलंगाना अविलंब निकलना था, लेकिन फिर भी दूर से आए अतिथियों को मुख्यमंत्री ने दिया समय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत में अतिथि देवो भवः की महान परंपरा रही है। अतिथि का तात्पर्य ही है जो बिना तिथि, समय आपसे मिलने आए और उन्हें ईश्वर के समान माना गया है। एक सुंदर प्रसंग आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अस्थाई निवास पहुना में देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह ही दिल्ली प्रवास से लौटे और 40 मिनट के अल्प विश्राम के बाद ही उन्हें तेलंगाना राज्य के प्रवास पर निकलना था। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के तीव्र विकास को मजबूती प्रदान करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये 34,427 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास को भाजपा के बस्तर लोकसभा संयोजक व वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने प्रदेश के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है और प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्रीनिवास राव मद्दी ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान भूमिगत लाइमस्टोन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है, यहां कुटुमसर गुफा ,कैलाश गुफा जैसे 15 से अधिक गुफाएं हैं, जो राष्ट्रीय उद्यान की सुंदरता को बढ़ाती है। दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कोटमसर गांव में नेशनल केव रिसर्च एंड प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर किया गया। कार्यशाला में जयंत विश्वास के द्वारा गुफा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही राजन ने गुफा की खोज कैसे की जाती है, और गुफाओं के सर्वे के वक्त दुर्घटना से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस संबध…

Read More